{"_id":"64ccf5eb64558f012d0df6b3","slug":"two-died-in-two-different-road-accidents-in-gorakhpur-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Accidents: दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Accidents: दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, मचा हड़कंप
Fri, 04 Aug 2023 06:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:28 PM IST
सार
झौवा बुजुर्ग निवासी सिरजावती अपने बेटे मंटू के साथ बाइक से सिकरीगंज की तरफ जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के झौवा खुर्द में शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया।
झौवा बुजुर्ग निवासी सिरजावती अपने बेटे मंटू के साथ बाइक से सिकरीगंज की तरफ जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे का उपचार चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर केस दर्ज
विज्ञापन
कुसम्ही बाजार प्रतिनिधि से मिली एक अन्य खबर के मुताबिक, कुसम्ही जंगल में रोडवेज बस की चपेट में आने से पिपराइच के मोहनापुर निवासी कोलाहल निषाद (52) की मौत हो गई। वह अपने पुत्र रोहित निषाद के साथ गोरखपुर से बीमार पत्नी का दवा करा कर वापस अपने घर जा रहा थे।
अभी वह कुसम्ही जंगल में विनोद वन गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक लेकर रोहित गिर गया और उसके पिता बस की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एम्स थाने के पुलिस ने बस का पीछा कर कुसम्ही बाजार में बस को पकड़ लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।