{"_id":"631852c66a26ce7afd665758","slug":"two-died-in-road-accidents-happened-in-gagaha-and-chaurichaura-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: सड़क हादसों में दो की मौत, गगहा और चौरीचौरा इलाके में हुई थी दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: सड़क हादसों में दो की मौत, गगहा और चौरीचौरा इलाके में हुई थी दुर्घटना
Wed, 07 Sep 2022 01:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:43 PM IST
सार
गगहा क्षेत्र के भलुआन चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर मंगलवार सुबह क्रेन की टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। मृतका की पहचान नाजमा खातून (70) पत्नी सोभी निवासी सलारपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के दो अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत हो गई। चौरीचौरा में सोमवार रात हादसे में महिला की मौत हुई थी, जबकि गगहा में मंगलवार सुबह दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
गगहा प्रतिनिधि के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के भलुआन चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर मंगलवार सुबह क्रेन की टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। मृतका की पहचान नाजमा खातून (70) पत्नी सोभी निवासी सलारपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
नाजमा भलुवान स्थित आरा मशीन केंद्र पर भोजन पकाने का कार्य करती थी। मंगलवार को भोजन पकाने के लिए लकड़ी लेकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
फुटहवा इनार प्रतिनिधि के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र शत्रुध्नपुर फुटहवाइनार निवासी 60 वर्षीय पूर्णमासी निषाद की सोमवार देर रात मौत हो गई। सोमवार रात में सड़क पार करते समय वह वाहन के चपेट में आकर घायल हो गए थे। परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।