फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two died in road accident gorakhpur

Gorakhpur Accident: सड़क हादसों में दो की मौत, गगहा और सिकरीगंज इलाके में हुई घटना

Thu, 15 Dec 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Dec 2022 11:04 AM IST
सार

धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मरची में गोदाम के सामने धान लदी ट्राली में एक युवक मोटरसाइकिल लेकर घुस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है।

विज्ञापन
two died in road accident gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा और सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। गगहा प्रतिनिधि के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के पकडपूरा गांव निवासी 38 वर्षीय पन्नेलाल निषाद बुधवार शाम तीन बजे अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर घर आ रहे थे। रकहट गोबरहीया मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में पन्नेलाल दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन


धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मरची में गोदाम के सामने धान लदी ट्राली में एक युवक मोटरसाइकिल लेकर घुस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है। मृतक की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी अखिलेश प्रजापति (35) के रूप में हुई। अखिलेश पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। कुछ दिनों पूर्व ही उनके पिता की मौत हुई थी। शुक्रवार को उनका ब्रह्मभोज होना है। अखिलेश ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


सड़क हादसे में महिला की मौत
गुलरिया इलाके में बुधवार रात सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी अवतारी देवी (36) पत्नी रामकिशुन भारद्वाज बुधवार की रात करीब आठ बजे गुलरिहा थाने के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार ने चपेट में ले लिया, जिससे अवतारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed