{"_id":"5f4653768ebc3e71905c8e8c","slug":"two-died-and-36-new-corona-positive-got-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 36 नए मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 36 नए मिले पॉजिटिव
Wed, 26 Aug 2020 05:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Aug 2020 05:50 PM IST
सार
- काल के गाल में समा गए अब तक 54 , एक्टिव मरीजों की संख्या 303
- तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 16 को मिली अस्पताल से छुट्टी
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती में कोरोना संक्रमितों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 36 नए कोरोना के पॉजिटिव की रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आया है। कोरोना संक्रमित दो मरीजों की कैली चिकित्सालय में मौत हो गई, अब तक कुल मरने वालों की संख्या 54 हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2141 हो गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट के आधार पर संक्रमितों को लेवल-वन अस्पताल भेजा गया। बुधवार को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 16 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
जिले में अब तक कुल 1784 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि वर्तमान में 303 एक्टिव मरीजों का इलाज जिले में स्थापित विभिन्न कोविड-19 के अस्पतालों में चल रहा है। उन्हें अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन