फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two died and 29 new corona positive got in Kushinagar

कुशीनगर में कोरोना से जूझ रहे दो और मरीजों ने दम तोड़ा, 29 नए मिले संक्रमित

Tue, 29 Sep 2020 07:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Two died and 29 new corona positive got in Kushinagar
Corona - फोटो : PTI

कुशीनगर जिले में कोरोना महामारी से जूझ रहे दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। इन्हें लेकर कुल 44 मरीजों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 29 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इस तरह संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4767 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 1987 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1958 निगेटिव और 29 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले इन मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र से नौ, हाटा से दो, पडरौना से एक, मोतीचक से दो, सेवरही से एक, खड्डा से दो, विशुनपुरा से दो, दुदही से एक, कुबेरस्थान से चार, नेबुआ नौरंगिया से एक, तमकुही से एक और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। इस तरह अब तक कराई गई 126034 लोगों की कोरोना जांच में 4767 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को 35 मरीज जांच के बाद स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक कुल 4343 लोग स्वस्थ होकर सकुशल अपने घर जा चुके हैं। इनके अलावा कोरोना महामारी से जूझ रहे पटहेरवा थाना क्षेत्र के दो मरीजों की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार मृतकों की संख्या भी बढ़कर 44 हो गई है। 380 एक्टिव केस तथा 71 कंटेनमेंट एरिया सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को जिले में संक्रमण दर 4.602 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 91.10 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.923 प्रतिशत रही।

58 लोगों ने कराई कोरोना जांच
बनकटा बाजार क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के कुल 58 लोगों ने कोरोना जांच कराई। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविशंकर सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाए बताए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केशव यादव  समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed