फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two dengue patients found notice to three landlords

गोरखपुर: डेंगू के दो मरीज मिले, तीन मकान मालिकों को नोटिस

Sat, 08 Oct 2022 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Oct 2022 11:18 AM IST
सार

दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एसएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज बक्शीपुर का निरीक्षण भी किया गया है। छात्रावास में जांच के दौरान लार्वा मिले, जिसे नष्ट करते हुए नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
Two dengue patients found notice to three landlords
डेंगू वार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को हुई जांच में दो मरीज मिले हैं। साथ ही मलेरिया विभाग ने तीन मकान मालिकों को नोटिस देते हुए लार्वा की जांच भी की। सख्त हिदायत दी गई है कि अगर इस बार डेंगू के लार्वा मिलते हैं तो आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। इन दो मरीजों के मिलने के बाद डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 28 पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि एक मरीज बक्शीपुर के दीवान बाजार की 43 वर्षीय महिला है। मरीज को सिर दर्द के साथ बुखार था। जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि, दूसरा मरीज बंसतपुर का रहने वाला आठ वर्ष का बालक हैं। उसमें भी डेंगू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन


दोनों घरों के आसपास दवा का छिड़काव करते हुए लार्वा नष्ट कराया गया है। साथ ही तीन मकान मालिकों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है। इन तीनों मकानों के आसपास दवा का छिड़काव भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पटरियों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, ऊपर चलेगा फूड प्लाजा, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा गोरखपुर जंक्शन


बताया कि दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एसएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज बक्शीपुर का निरीक्षण भी किया गया है। छात्रावास में जांच के दौरान लार्वा मिले, जिसे नष्ट करते हुए नोटिस दिया गया है।

 राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के सभागार में 250 बच्चों को मच्छर से होने वाली बीमारियों के विषय में बताया गया। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद, प्रभात रंजन सिंह, मलेरिया निरीक्षक राजेश कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed