गोरखपुर में दो डॉक्टर समेत 163 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, चार मरीजों की हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर कोरोना संक्रमण के बीच दूसरे दिन भी 200 से कम मरीज मिले हैं। मंगलवार को 24 घंटे में 163 नए मरीज मिले। चार मरीजों की मौत हुई। संक्रमितों में बीआरडी और निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत एडीएम कार्यालय के एक कर्मी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 15440 हो गई है। इनमें से 13614 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1578 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में कुल 248 मरीजों की मौत हो चुकी है।
बीआरडी में कर्मचारियों के संक्रमित होने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। मंगलवार को करीब चार कर्मियों के अलावा एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा राप्ती नगर में रहने वाले एक निजी डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं। एसएसपी आवास में रहने वाले एक परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें सात साल का एक मासूम भी शामिल है।
एडीएम कार्यालय का एक कर्मी, झरना टोला में एक ही परिवार के तीन लोग, रेलवे अस्पताल सुमेर सागर में एक ही परिवार के दो लोग, पैडेलगंज में एक ही परिवार के तीन लोग, राप्तीनगर में एक ही परिवार के दो लोग, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के दो लोग, गगहा के कुशहा में एक ही परिवार के सात लोग, विजय विहार में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।
शहरी क्षेत्र में मिले 88 नए मरीज
शहरी क्षेत्र में 88 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र के सर्वाधिक 33 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा शाहपुर में 23, गोरखनाथ में 13, कोतवाली और रामगढ़ताल में सात-सात, गुलरिया में दो, तिवारीपुर, राजघाट और चिलुआताल में एक-एक मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 56 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, ब्रह्मपुर, जंगल कौड़िया, पिपरौली, पाली, खजनी में एक-एक, बड़हलगंज में छह, कैंपियरगंज, सहजनवां में दो-दो, चरगांवा में 10, गगहा में 12, खोराबार में आठ, पिपराइच में पांच और उरुवा में चार मरीज मिले हैं। इनके अलावा 19 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
चार संक्रमितों की बीआरडी में मौत
पिछले 24 घंटे में चार संक्रमितों की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई। इनमें से दो गोरखपुर और दो कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मंगलवार सुबह हुई। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सोमवार देर रात हुई। कुशीनगर जिले के पटहरेवा थाना के बलियवा निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत मंगलवार सुबह हुई। कुशीनगर के फाजिलनगर निवासी 40 वर्षीय युवक की मौत सोमवार देर रात हुई है।
जूनियर डॉक्टर पर मोबाइल छीनकर पीटने का आरोप
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गोपालगंज के मुजौना निवासी हरेंद्र (35) सोमवार को मेडिसिन के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुए थे। उनकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। आरोप है कि परिजन जूनियर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगे। इस पर जूनियर डॉक्टर ने वीडियो बना रहे युवक को पीटते हुए मोबाइल छीन लिया। इसके बाद परिजन मोबाइल मांगने लगे, लेकिन जूनियर डॉक्टर ने मोबाइल नहीं दिया। इस पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर लिखित तहरीर देकर शिकायत की है।