फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two-day bank strike to protest against privatization in Gorakhpur

दो दिवसीय बैंक हड़ताल: दूसरे दिन भी बैंकों में ताले, सड़कों पर बैंककर्मी

Wed, 17 Mar 2021 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Mar 2021 10:32 AM IST
सार

  • दी चेतावनी, सरकार ने मांग नहीं मानी तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
  • दूसरे दिन करीब 1000 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
Two-day bank strike to protest against privatization in Gorakhpur
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आयोजित दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों में ताले लटके रहे। सरकारी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन और जुलूस निकाल कर निजीकरण संबंधी सरकार के फैसले का विरोध किया।

विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। वहीं, हड़ताल से दूसरे दिन करीब 1000 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। सोमवार को हड़ताल के पहले दिन करीब 1500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन


सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस निकाल कर बैंक रोड, सिनेमा रोड, विजय चौराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, अग्रसेन चौराहा होते हुए बैंक रोड स्थित स्टेट बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बैंकों को निजीकरण करने संबंधी सरकार का फैसला देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर देगा। इस दौरान सुजीत पांडेय, आशुतोष सिंह, एसबी त्रिपाठी, एमपी कश्यप, राजू कुुमार सिंह, वीपी श्रीवास्तव, अरविंद, हरिनारायण मिश्रा, रविंद्रमणि त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, राजेश सिंह, बृजेश यादव, नेहा, सुमैधा तिवारी, एए बर्नाड, दीपक चौधरी, एएन दुबे, एएस सिंह, पीपी गौड़ आदि मौजूद रहे।

 

यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा गया कि बैंकों का निजीकरण करने संबंधी सरकार का फैसला पूंजीपतियों के हाथ में बैंकों को गिरवी रखने जैसा है। जबकि कारपोरेट घरानों की वजह से बैंकों का एनपीए इतना हुआ है। सरकार ने फैसला नहीं बदला तो आगे भी हड़ताल की जाएगी। हड़ताल में ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौधरी, महासचिव नमित आनंद, ब्रजेश यादव, पंकज सिंह, मोहिंदर पाल, सुमित कुमार आदि शामिल रहे।

बड़ौदा यूपी बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन
बड़ौदा यूपी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। सैकड़ों की संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तारामंडल स्थित मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्वांचल बैंक कर्मचारी यूनियन के महामंत्री शिवम श्रीवास्तव, जेएन त्रिपाठी, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार शर्मा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, पवन पांडेय, आशीष मिश्रा, रामसिंह यादव, हरिशंकर सिंह, आदित्य मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, विजय प्रताप वर्मा, संदीप तिवारी, सुदेश कुमार, विक्रांत कुमार, शेषनाथ सिंह, विश्वजथीत कुमार, वैभव चंद गौर, महेंद्र मोहन सिंह यादव, निठुरी ठाकुर, ओंकार कुमार, चंद्रशेखर, विनोद पासवान, डीएम प्रसाद, बृजभूषण मिश्रा आदि मौजूद रहे।  

इंडियन बैंककर्मियों ने भी किया प्रदर्शन
इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय पर भी बैंक अधिकारी व कर्मचारी इकट्ठा हुए और सरकार की नीतियों का विरोध किया। कहा गया कि जनता की मेहनत की पूंजी बची रहे इसीलिए सभी बैंक कर्मी अपने वेतन को कटा कर दो दिन की हड़ताल करने को मजबूर हैं। इस दौरान ऑफिसर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महामंत्री आशीष अग्रवाल, विजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed