{"_id":"699e11b3dc4c3e4b56047059","slug":"two-day-annual-sports-competition-inaugurated-at-dav-pg-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1239916-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पहले दिन प्रिंस और खुशबू का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पहले दिन प्रिंस और खुशबू का रहा दबदबा
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पहले दिन प्रिंस यादव और खुशबू का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 200 मीटर दौड़ से हुआ। इसमें सादिक प्रथम, अनूप द्वितीय और शिवम तृतीय रहे। लंबी कूद में प्रिंस यादव, राहुल यादव एवं सादिक अंसारी, बालिका वर्ग में अंजू यादव, पूजा यादव एवं द्वितीय एवं अपर्णा पारीख-तनु सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
जेवलिन थ्रो में आकाश प्रजापति, रितिक कुमार और गंगेश, बालिका में गीता निषाद, रिया और प्रीति यादव, ऊंची कूद में प्रिंस यादव, सादिक और अमर, बालिका में पूजा, अंजू और अपर्णा, ट्रिपल जंप में प्रिंस, रितिक और नीरज व बालिका वर्ग में खुशबू, अंजू और अपर्णा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में अनूप, रामपाल और नीरज व छात्राओं में खुशबू, सावित्री एवं संध्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. उदयभान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क विद्यमान होता है। इसलिए हमें अध्ययन के साथ-साथ खेल को भी जीवन का अंग बनाना चाहिए। प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। स्वागत क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने किया।