फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two corona positive got in gorakhpur jail

Gorakhpur News: गोरखपुर में कोरोना ने फिर दी दस्तक, दो युवक मिले संक्रमित

Wed, 29 Mar 2023 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Mar 2023 11:15 AM IST
सार

एंटीजन किट से जांच में सभी निगेटिव मिले थे। कुछ बंदियों में सर्दी, जुकाम के मामूली लक्षण थे। संदेह होने पर उनका नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए बीआरडी भेजा गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
Two corona positive got in gorakhpur jail
गोरखपुर जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मंगलवार को दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को जेल के मुख्य बैरक में भेजे जाने से कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दोनों को जेल की क्वारंटीन सेल में निरुद्ध किया गया है। गोरखपुर जिले में दो मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। युवकों के संपर्क में आने वालों की जांच शुरू करा दी गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले में इस वर्ष पहली बार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पूर्व 30 दिसंबर 2022 को जिले में अंतिम संक्रमित मिला था। उसके बाद जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: डीजे बजाने को लेकर मचा था बवाल, मारपीट में घायल बुजुर्ग ने 11 दिन बाद दम तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड जांच के नोडल अधिकारी व एडिशनल सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जेल में निरुद्ध होने वाले बंदियों को मुख्य बैरक में भेजने से पहले कोरोना जांच कराई जाती है। इसी क्रम में रविवार को 64 बंदियों की कोरोना जांच की गई। इसके लिए मेडिकल मोबाइल वैन (एमएमयू) को मंडलीय कारागार पर भेजा गया था।

एंटीजन किट से जांच में सभी निगेटिव मिले थे। कुछ बंदियों में सर्दी, जुकाम के मामूली लक्षण थे। संदेह होने पर उनका नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए बीआरडी भेजा गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 24 वर्ष और 28 वर्ष के दो बंदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed