फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two children died after bathe in pit Gorakhpur

गोरखपुर: गड्ढे में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत, 24 घंटे पहले हुए थे लापता

Mon, 19 Jul 2021 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jul 2021 08:24 PM IST
सार

रविवार की दोपहर तीन बजे साइकिल से गांव से निकले थे दोनों दोस्त, सहजनवां थाने में परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Two children died after bathe in pit Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के बड़गो गांव के दो बच्चे की सोमवार को गड्ढे में भरे पानी में लाश मिली। रविवार की दोपहर बाद दोनों लापता हो गए थे, जिसकी तलाश के बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश में जुटी थी कि सोमवार को उतराई हुई लाश मिल गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़गो गांव के शिवनांद का 12 वर्षीय पुत्र शत्रुधन पांडे, पड़ोस के सदरे आलम के दस वर्षीय पुत्र कोहिनूर के साथ घर से निकला था। दोनों साथ में ही खेला करते थे। रविवार की देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी थी। काफी तलाश के बाद भी इनका पता नहीं चला।
विज्ञापन


गांव के ही एक दुकान के बाहर सीसी टीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसका रिकॉर्ड खंगाला गया। इन दोनों को एक साइकिल पर सवार गांव के बाहर जाते देखा गए। इसी बीच सोमवार की सुबह एक दूसरे गांव का व्यक्ति इनकी साइकिल लेकर पहुंचा और बताया कि यह साइकिल रविवार की शाम गांव के बाहर कोमा तालाब के बगल में लावारिस हालत में खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तालाब के बगल में बने गड्ढे में पानी भरा हुआ था और उसमें दोनों बच्चे के सिर दिखाई दे रहे थे। शव बाहर निकाला गया तो उनकी पहचान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed