{"_id":"614081178ebc3e07583cb3d2","slug":"two-child-dead-after-drowning-in-khanua-nallah-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: खनुआ नाले के पास मूंज काटने गए थे दो बच्चे, डूबने से हुई दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: खनुआ नाले के पास मूंज काटने गए थे दो बच्चे, डूबने से हुई दोनों की मौत
Tue, 14 Sep 2021 04:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Sep 2021 04:31 PM IST
सार
एक माह अपने बिहार में मामा के घर आया था अजय, एक पटहेरवा थाना क्षेत्र तो दूसरा बिहार के कटेया थाना क्षेत्र का निवासी था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिहार से सटे खनुआ नाला के किनारे मूंज काटने गए दो बालकों की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। इनमें एक बालक पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग का तो दूसरा बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव का निवासी था। हादसा सोमवार की शाम हो हुआ था। बिहार के कटेया थाने की पुलिस शवों को नाले से बाहर निकलवाकर अपने साथ लेकर चली गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोइलासवा बुजुर्ग गांव के लवंगिया डीह टोला निवासी अजय कुमार (9) पुत्र नंदलाल प्रसाद गांव बिहार के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित धनौती गांव में अपने मामा के घर गया था। वह अपने मामा के लड़के यश कुमार (7) पुत्र वशिष्ठ प्रसाद ग्राम धनौती थाना कटेया, गोपालगंज (बिहार) के साथ सोमवार को खनुआ नाला के किनारे मूंज काटने गया था।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि जमीन दब जाने के कारण दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बालक नाले में गिर पड़े। गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गए। ग्रामीण क्षेत्र के गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन हुई, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। रात में भी खोजबीन होती रही।
विज्ञापन
करीब दस बजे दोनों का शव नाले में पाया गया। यह क्षेत्र यूपी और बिहार का बार्डर इलाका है। सुबह बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाया। शवों की पहचान होने के बाद मृतक अजय के घरवालों को कोइलसवा बुजुर्ग में सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि अजय कुमार एक माह पहले अपने मामा के घर धनौती गया था। वहां वह अपने मामा के लड़के यश के साथ मूंज काटने खनुआ नाले के किनारे चला गया था। बिहार के कटेया थाने प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चों का मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।