तीसरी आंख से बवाल: मुखबिर के आरोप पर भिड़े सराफ चाचा-भतीजी, मारपीट में तीन घायल, मुकदमा दर्ज
पंचायत में वर्मा व्यापारी ने गीडा में 15 लाख रुपये और दो सौ किलो चांदी पकड़े जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अगर ये कैमरे की वजह से हुआ तो बिहार की ट्रेन में पांच किलो सोना लेकर जाने वाले कैसे पकड़े गए। विवाद बढ़ता देख पंचायत कर रहे लोगों ने बीच-बचाव करवाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सराफा बाजार के दो व्यापारी मंगलवार को आपस में भिड़ गए। 112 नंबर पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को राजघाट थाने ले आई। पता चला दोनों चाचा-भतीजा हैं। गीडा थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले एक गाड़ी से 15 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। आरोप के अनुसार रुपये जब्त किए जाने के लिए एक पक्ष दूसरे पर दुकान के कैमरे से मुखबिरी करने का आरोप लगा रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, तुर्कमानपुर के कुम्हार गली में कृष्णा वर्मा और रामानंद वर्मा का परिवार रहता है। मंगलवार दोपहर दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच पिछले दिनों गीडा में पकड़ी गई रकम को लेकर बहस शुरू हुई थी और बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में कृष्णा वर्मा के पिता रमेश चंद वर्मा और दो भाई गणेश वर्मा और आलोक कुमार वर्मा घायल हो गए। मेडिकल करवाने के बाद उनकी तहरीर पर रामानंद वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्ष को राजघाट थाने ले आई।
कुछ दिनों पहले सराफा बाजार में इस तरह का एक और मामला सामने आया था। तब सराफा भवन में पंचायत बुलाई गई थी। बाजार के ही एक वर्मा व्यापारी पर कुछ सराफा व्यापारियों ने दुकान के सामने लगे कैमरे से मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। पंचायत में वर्मा व्यापारी भी बुलाए गए थे। पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी भी मौजूद थे।
पंचायत में वर्मा व्यापारी ने गीडा में 15 लाख रुपये और दो सौ किलो चांदी पकड़े जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अगर ये कैमरे की वजह से हुआ तो बिहार की ट्रेन में पांच किलो सोना लेकर जाने वाले कैसे पकड़े गए। विवाद बढ़ता देख पंचायत कर रहे लोगों ने बीच-बचाव करवाया था।
वर्मा व्यापारी ने पंचायत और उन पर दबाव बनवाने की शिकायत आईजीआरएस तक करने की धमकी दी थी। इसी बीच, मंगलवार को दो और सराफा व्यापारी आपस में भिड़ गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि कृष्णा की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके पिता और दो भाई मारपीट में घायल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: 42 CCTV कैमरों को खंगाला, फिर संदेह के आधार पर दबोच ली गई असली चोरनी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मंगलवार को हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि मारपीट करने वाला पक्ष इस वीडियो में है। हिंदी बाजार की एक गली में किसी स्कूटी सवार युवक एक शख्स को पिटता दिख रहा है।
आरोप है कि बाजार में खुलेआम मारपीट करने वाले पर भी कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को एक बार फिर मारपीट की घटना हो गई तो वीडियो को वायरल कर दिया गया, जबकि यह करीब 10 दिन पुराना है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।