{"_id":"691cd2ca903699aa060d0ca9","slug":"two-arrested-with-four-stolen-vehicles-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1139417-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोरी के चार वाहनों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोरी के चार वाहनों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोेे
गोरखपुर। कैंट थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और तीन स्कूटी बरामद की हैं।
कैंट थाने की पुलिस टीम विभिन्न थानों में पंजीकृत चार मामलों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सुधीर कुमार और आशीष राय को पकड़ा जो नंदानगर और नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर के रहने वाले हैं। दोनों पर कैंट, पिपराइच और रामगढ़ताल थानों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई है। बरामदगी के बाद संबंधित केस में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पकड़े गए आरोपियों ने वर्ष 2020 से 2025 के बीच हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इन मामलों में घर के बाहर, बरामदे में खड़ी स्कूटी और नौका विहार क्षेत्र में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की गई थीं।
वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह सहित कई उपनिरीक्षक और कांस्टेबल शामिल रहे।