{"_id":"63184e41e32ab058df063b3c","slug":"two-arrested-including-hookah-bar-operator-on-charges-of-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हत्या की कोशिश के आरोप में हुक्का बार संचालक समेत दो गिरफ्तार, पांच के खिलाफ दर्ज है केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हत्या की कोशिश के आरोप में हुक्का बार संचालक समेत दो गिरफ्तार, पांच के खिलाफ दर्ज है केस
Wed, 07 Sep 2022 01:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:24 PM IST
सार
आरोप है कि मना करने पर उत्सव ने साथियों संग पिटाई करने के साथ पिस्टल तान दी। घटना के बाद साथी संग जान बचाकर भाग रहे दीप कुमार को उत्सव ने आजाद चौक पर अपने साथी विवेकपुरम कॉलोनी तारामंडल निवासी हर्ष दुबे, आशुतोष राय, अमन सिंह व वैभव राय के साथ घेर लिया और फिर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में हुक्का बार चलाने से मना करने पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी हुक्का बार संचालक उत्सव राय समेत दो को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
आरोपियों की पहचान पैडलेगंज निवासी उत्सव राय और विवेकपुरम निवासी हर्ष दुबे के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, जेल रोड निवासी दीप कुमार सिंह दो सितंबर की रात रामगढ़ताल इलाके के एक मैरिज हॉल में आयोजित जन्मदिन पार्टी में आए थे। मैरिज हॉल गेट पर ही उत्सव राय हुक्का चलवाने का दबाव दीप कुमार पर बनाने लगे।
आरोप है कि मना करने पर उत्सव ने साथियों संग पिटाई करने के साथ पिस्टल तान दी। घटना के बाद साथी संग जान बचाकर भाग रहे दीप कुमार को उत्सव ने आजाद चौक पर अपने साथी विवेकपुरम कॉलोनी तारामंडल निवासी हर्ष दुबे, आशुतोष राय, अमन सिंह व वैभव राय के साथ घेर लिया और फिर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पिस्टल व चाकू सटाकर पिटाई करने के साथ ही चेन लूटने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर हत्या की कोशिश, बलवा और लूट की धारा में केस दर्ज कराया था।