{"_id":"644d324736dca95a5f0b0aaa","slug":"two-arrested-in-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-145787-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती से छेड़खानी करने वाले दोनों मनबढ़ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती से छेड़खानी करने वाले दोनों मनबढ़ गिरफ्तार
विज्ञापन
विरोध करने पर युवकों ने की थी पिटाई, चिलुआताल थाना क्षेत्र का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन के पास बुधवार की शाम युवती से छेड़खानी करने वाले दो मनबढ़ों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। दोनों की पहचान जंगल बैनामा टोला के अफताब और शाहील अली के रूप में हुई है।
मामले युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी बहन अपनी भाभी के साथ दवा लेने गई थी। दवा लेकर लौटते समय मोहरीपुर में चार्जिंग स्टेशन के पास आफताब और साहिल ने बहन को रोक लिया। इस दौरान आफताब बहन को खींच कर ले जाने लगा। विरोध पर उसने थप्पड़ मारा। भीड़ एकत्र होने पर दोनों फरार हो गए थे। युवती के भाई ने तहरीर में लिखा था कि दोनों आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुके हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।