Gorakhpur News: गोरखपुर में तीन बाइकों से एक ही रात बदमाशों ने की थी छह लूट, दो गिरफ्तार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटे गए मोबाइल फोन, पर्स, चाबी के गुच्छे आदि बरामद कर लिए है। घटना में इस्तेमाल दो बाइक, एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। वांछित चार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। पकड़े गए बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अपराध से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में चार दिसंबर की रात में चार घंटे में ताबड़तोड़ छह लूट करने वाली गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि तीन अलग-अलग बाइकों से छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।
वारदात में शामिल चार अन्य बदमाशों की पहचान भी कर ली गई है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। उधर, पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए दस मोबाइल फोन व एक महिला का पर्स, चाबी का गुच्छा, दो बाइक व पिस्टल बरामद किया है। लूट के दौरान ही बाइक से गिरकर एक महिला का पैर भी टूट गया था।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पिपराइच के तुर्रा बाजार खुटहां निवासी उग्रसेन चौहान और जंगल धूसड़ भट्ठा चौराहा निवासी रामबचन उर्फ नाटे के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना मन्नू उर्फ विदुर, झिनक निषाद समेत चार आरोपी अब भी फरार हैं।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि एक ही रात में ताबड़तोड़ वारदात के बाद छानबीन शुरू हुई तो तीन अलग-अलग बाइक से घटना को अंजाम देने की बात सामने आई।
सीसी फुटेज निकाला गया और जांच में पता चला कि प्रत्येक बाइक पर सवार दो-दो युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। छानबीन के बाद इनकी पहचान हो गई। दो बदमाशों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
मुंह में पिस्टल दबाए सामने आई थी फोटो
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया उग्रसेन चौहान उर्फ लाला मुंह में पिस्टल दबाकर बाइक चला रहा था। उसकी फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ कोई पहले का केस नहीं है। ये मन्नू गैंग के लिए काम करते हैं।
वांछित हैं मन्नू और झिनक
मन्नू उर्फ विदुर निषाद इस गैंग का सरगना है। झिनक निषाद, रामबचन उर्फ नाटे चौरसिया, मोनू चौहान, मन्ने निषाद गैंग के सदस्य हैं। इनमें मन्नू और झिनक पर इनाम घोषित है, पिपराइच पुलिस के यह दोनों वांछित हैं।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटे गए मोबाइल फोन, पर्स, चाबी के गुच्छे आदि बरामद कर लिए है। घटना में इस्तेमाल दो बाइक, एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। वांछित चार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। पकड़े गए बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अपराध से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।