फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused arrested for forgery by opening a fake company

Gorakhpur News: फर्जी कंपनी खोल जालसाजी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, प्रलोभन देकर करते थे ठगी

Thu, 10 Nov 2022 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Nov 2022 11:02 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि कैंट क्षेत्र में वर्ष 2014 में वर्धमान संमर्ग बैंक नाम से फर्जी कंपनी खोलकर जालसाज आम लोगों को प्रलोभन देकर रुपये जमा कराए थे। बाद में कंपनी बंद कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Two accused arrested for forgery by opening a fake company
ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी कंपनी खोलकर लोगों को प्रलोभन देकर जालसाजी करने के दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


दोनों की पहचान रामगढ़ताल के लहसड़ी निवासी रंजन पांडेय व खोराबार के कोनी गांव निवासी सदानंद पांडेय के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि कैंट क्षेत्र में वर्ष 2014 में वर्धमान संमर्ग बैंक नाम से फर्जी कंपनी खोलकर जालसाज आम लोगों को प्रलोभन देकर रुपये जमा कराए थे। बाद में कंपनी बंद कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन दो फरार चल रहे थे। पुलिस ने आलोक को मंगलवार की शाम को चारफाटक मोहद्दीपुर से और सदानंद को बुधवार की सुबह विश्वविद्यालय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को कागज की गड्डी थमाकर 25 हजार उड़ाए

खोराबार इलाके के कुसम्ही बाजार स्थित यूपी बड़ोदा बैंक के पास महिला को कागज की गड्डी थमाकर जालसाज 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के बहरामपुर बड़ी कुरमौल निवासी मीरा का यूपी बड़ौदा बैंक में खाता है। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब उन्होंने बैंक से 25 हजार रुपये निकाला। वह जैसे ही बैंक से बाहर निकलीं, बाइक सवार दो युवक मिल गए।

इन्हीं युवकों से मीरा ने रुपये निकालने के लिए फार्म भरवाया था। युवकों ने महिला से कहा कि आप के पास 25 हजार के 500 के नोट है, उसे दे दीजिए, मेरे पास रखा 2 हजार के नोट हैं ले लीजिए। युवकों के झांसे में आकर महिला ने रुपये दे दिए।

थोड़ी देर बाद महिला ने देखा तो नोट नहीं कागज की गड्डी थी। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। बैंक में सीसीटीवी कैमरा न होने की वजह से आसपास के कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed