फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused arrested for creating unrest by throwing meat at shrine in Kushinagar

कुशीनगर: धर्मस्थल पर मांस फेंककर अशांति फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Wed, 01 Sep 2021 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Sep 2021 04:42 PM IST
सार

खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी के एक धर्मस्थल में मांस फेंके जाने से हुआ था तनाव।

विज्ञापन
Two accused arrested for creating unrest by throwing meat at shrine in Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के एक धर्मस्थल पर मांस फेंककर अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की छानबीन जारी है। अभी कुछ और व्यक्तियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, 27 अगस्त की सुबह खड्डा थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील कोहरगड्डी गांव के एक धर्मस्थल परिसर में मांस फेंका मिला था। इसकी जानकारी होते ही लोगों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई संगठनों के लोग भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के प्रयास से लोग शांत हुए थे। गांव के संजय गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध धार्मिक स्थल व आस्था पर चोट पहुंचाने, सामाजिक सद्भाव खराब करने आदि आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में समसुदोहा अंसारी व कासिम अली निवासी कोहरगड्डी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने मांस रखकर क्षेत्र में अशांति फैलाने  की बात स्वीकार की है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


खड्डा थाने के एसओ रामकृष्ण यादव ने बताया कि धर्मस्थल पर मांस फेंकने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की गई। इसमें कोहरगड्डी गांव के दो व्यक्ति संलिप्त पाए गए। इन्होंने स्वीकार किया कि क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने की बड़ी साजिश रची गई थी। दोनों को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed