{"_id":"62419b642d23f5730d17b531","slug":"two-accused-arrested-for-assault-in-gorakhpur-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तहसील में मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तहसील में मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Mon, 28 Mar 2022 04:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Mar 2022 04:56 PM IST
सार
24 मार्च की सुबह स्टैंट के चार कर्मचारियों की मनबढ़ों ने पिटाई की थी। कैंट पुलिस ने दो को जेल भेजा व अन्य की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर सदर तहसील गेट पर स्टैंड कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीन और आरोपियों का नाम सामने है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल के बड़गो निवासी भाष्कर दुबे और गोला के ककरही निवासी सूरज शुक्ला के रूप में हुई। सूरज पैडलेगंज के नहर रोड पर किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि 23 मार्च को पकड़ा गया आरोपी भाष्कर अपने चारपहिया गाड़ी से कलेक्ट्रेट स्थित सदर तहसील गेट पर गया था। पार्किंग के रुपये को लेकर उसका विवाद हो गया। उस समय तो भाष्कर वहां से चला गया। लेकिन, 24 मार्च की सुबह वह अपने साथियों संग लाठी, डंडा, हाकी लेकर फिर तहसील गेट पर पहुंचा और पार्किंग के कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मारपीट में करुणेश शुक्ला, तंवेंद्र प्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह व बबलू घायल हो गए। बबलू की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बबलू के परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। अभी इंदिरानगर निवासी शैलेष मल्ल, विष्णुधर दुबे व मोहद्दीपर का अनुराग यादव फरार है। इनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।