फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused arrested during constable recruitment at SSB Head Quarters in gorakhpur Fertilizer

सिपाही बनने पहुंचे दो जालसाज गिरफ्तार, एसएसबी हेड क्वार्टर में चल रही थी भर्ती

Thu, 06 Feb 2020 08:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested during constable recruitment at SSB Head Quarters in gorakhpur Fertilizer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
फर्टिलाइजर स्थित एसएसबी हेड क्वार्टर पर चल रही सिपाही भर्ती के दौरान दो जालसाज पकड़े गए। इंस्पेक्टर ने बायोमीट्रिक जांच के दौरान दोनों को पकड़ा और फिर चिलुआताल थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने सात साल की कम सजा होने की वजह से निजी मुचलके पर दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


आरोपितों की पहचान बलिया जिले के निवासी आदित्य और वहीं के पकड़ी थाना क्षेत्र के मनहुल निवासी आलोक कुमार भारती के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक, एसएसबी हेड क्वार्टर फर्टिलाइजर में एसएसबी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा चल रही है, जिसमें इंस्पेक्टर आशीत प्रकाश ने बायोमीट्रिक जांच में दो संदिग्धों को पकड़ा। अंगुठे का मिलान नहीं होने पर इंस्पेक्टर आशीत प्रकाश दोनों आरोपितों को चिलुआताल थाने ले आए। इंस्पेक्टर की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ  धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed