फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trying to get a teenager married to a 45-year-old man

Gorakhpur News: 45 साल के व्यक्ति से किशोरी का निकाह कराने की कोशिश, ग्रामीणों ने रोका

Thu, 11 May 2023 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 11 May 2023 10:39 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि किशोरी की शादी कराने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगने पर आरोपी भाग गए। उनकी तलाश कराई जा रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। मामले की छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trying to get a teenager married to a 45-year-old man
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम साढ़े सात बजे 17 साल की किशोरी का 45 साल के व्यक्ति से निकाह पुलिस की सक्रियता से होने से बच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले राजस्थान से आया दूल्हा और उसके साथी भाग निकले। देर रात तक आसपास के गांवों में पुलिस उनकी तलाश करती रही। किशोरी और उसके भाई से जानकारी लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। किशोरी ने जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का निकाह राजस्थान के बीकानेर निवासी युवक संग कराया जा रहा था। तभी गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी पाकर पुलिस गांव में पहुंची। इसके पहले ही आरोपी दूल्हा और उसके साथ मौजूद लोग भाग गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मर्जी के बगैर जबरन निकाह कराया जा रहा था। शादी कराने आए लोगों और बिचौलिया की जानकारी लेकर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बरात विदा करते समय छत पर जुटी भीड़, गिरा छज्जा, एक महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की छानबीन में सामने आया कि बैलो निवासी एक व्यक्ति ने शादी के लिए राजस्थान के बीकानेर निवासी दूल्हे को राजी किया था। शादी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह वह दुल्हन को लेकर लौट जाता। लेकिन इसके पहले किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।


गांव में छानबीन करने पहुंची पुलिस टीम को लोगों ने बताया कि कुछ बिचौलिया गरीब परिवारों को झांसे में लेकर राजस्थान और हरियाणा के अधिक उम्र के युवकों संग शादी करा देते हैं। इसके बदले में वह रकम भी लेते हैं।

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि किशोरी की शादी कराने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगने पर आरोपी भाग गए। उनकी तलाश कराई जा रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। मामले की छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed