फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Troubled by financial young man committed suicide by hanging

Gorakhpur News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी की, पत्नी ने भी छोड़ दिया था साथ

Sat, 22 Apr 2023 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Apr 2023 01:59 PM IST
सार

 बृहस्पतिवार शाम को सनी काम से घर लौटा और कमरे में चला गया। उस समय घर में सिर्फ उसकी मां चानमती ही मौजूद थीं। मां ने बेटे को आवाज दी लेकिन बेटे ने जवाब नहीं दिया, तभी मां ने कमरे में जाकर देखा तो सनी फंदे से लटक गया था।

विज्ञापन
Troubled by financial young man committed suicide by hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के बेलडांड़ गांव में आर्थिक तंगी से परेशान होकर सनी प्रजापति (31) ने बृहस्पतिवार रात फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसकी पत्नी भी उसका साथ छोड़कर दो महीने पहले मायके चली गई थी। तब से वह अकेले ही घर में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम को सनी काम से घर लौटा और कमरे में चला गया। उस समय घर में सिर्फ उसकी मां चानमती ही मौजूद थीं। मां ने बेटे को आवाज दी लेकिन बेटे ने जवाब नहीं दिया, तभी मां ने कमरे में जाकर देखा तो सनी फंदे से लटक गया था।
विज्ञापन


मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई। सनी प्रजापति शादी-विवाह में जेनरेटर मिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। नौ साल पहले उनकी शादी भलुवान गगहा निवासी संगीता के साथ हुई थी। जिससे दो पुत्र हर्षित (8) और आयुष (5) हैं। 27 जुलाई 2022 को सनी के पिता रघुराई की मृत हो गई थी, जिसके बाद पूरी जिम्मेदारी सनी के ऊपर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले पत्नी संगीता देवी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। गांव वालों के मुताबिक, सनी प्रजापति नशे के आदी थे। पत्नी से इस वजह से अक्सर विवाद भी हुआ करता था, जिस वजह से पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई। हालांकि, सनी की मां ने इससे इन्कार किया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed