फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trishul attack on policemen who came to settle land dispute

Gorakhpur News: जमीन का विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर त्रिशूल से हमला, एक कांस्टेबल घायल; वर्दी भी फटी

Wed, 09 Aug 2023 10:28 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी पिपराइच।
संवाद न्यूज एजेंसी पिपराइच। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Aug 2023 10:28 AM IST
सार

जमीन का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया है। इस घटला में कांस्टेबल के सिर और अंगूठे में चोट आई है। वर्दी फट गई है। पुलिस ने अभय सिंह की तहरीर पर शनिचरा देवी और विजय पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
Trishul attack on policemen who came to settle land dispute
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बसंतपुर गांव में शनिवार की रात जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर मनबढ़ों ने ईंट-पत्थर व त्रिशूल से हमला कर दिया। हमले में एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसकी वर्दी भी फट गई। पुलिस ने दो लोगों पर जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा, मारपीट, जानमाल की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी अभय सिंह ने शनिवार की रात में जमीन के विवाद की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर समझा-बुझाकर लौट गई। रात करीब नौ बजे दूसरे पक्ष के लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे। अभय सिंह ने इसकी सूचना फिर पुलिस को दी। इस बार पिपराइच थाने से दरोगा नागेंद्र मणि और कांस्टेबल अशोक यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झूम कर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना; उमस से मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी दोबारा ईंट-पत्थर फेंकने लगे। दूसरे पक्ष की महिला शनिचरा देवी और उसका बेटा विजय निषाद ने त्रिशूल से कांस्टेबल अशोक पर हमला कर दिया।

कांस्टेबल के सिर और अंगूठे में चोट आई है। वर्दी फट गई है। पुलिस ने अभय सिंह की तहरीर पर शनिचरा देवी और विजय पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed