फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trees fell on railway track many trains disrupted

बारिश से आफत: रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़, ट्रेनों का संचलन बाधित

Sat, 02 Oct 2021 07:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Oct 2021 07:21 PM IST
सार

गोरखपुर-देवरिया रेलमार्ग पर गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंबित हुई। वहीं नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस और छपरा एक्सप्रेस नियंत्रित कर चलाई गई।

विज्ञापन
Trees fell on railway track many trains disrupted
भारतीय रेल - फोटो : File

विस्तार

गोरखपुर में तेज बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से गोरखपुर-देवरिया और गोरखपुर-नरकटियांगज रूट पर कई जगह पेड़ गिर गए। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।

विज्ञापन

 
सरदारनगर-कुसम्ही स्टेशन के बीच डाउन लाइन से होकर छपरा से गोरखपुर आ रही आम्रपाली एक्सप्रेस पर रेल लाइन के किनारे स्थित सागौन का पेड़ गिर गया। इसके चलते गोरखपुर-देवरिया रूट पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इस दौरान यात्री परेशान रहे। वहीं कुसम्ही स्टेशन यार्ड में प्रवेश करते ही ट्रेन पर गिर गया।
विज्ञापन


इसके कारण आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी हो गई। गोरखपुर-देवरिया रेलमार्ग पर गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंबित हुई। वहीं नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस और छपरा एक्सप्रेस नियंत्रित कर चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद रेल लाइन से पेड़ हटाया गया तो ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। वहीं, गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर नौ बजे के आसपास ही पीपीगंज-कैंपियरगंज के बीच रेल लाइन पर पेड़ गिर गया। हालांकि, एक घंटे में रेल लाइन से पेड़ हटा लिया गया। इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed