{"_id":"648c00ced2c72b00860d9217","slug":"tree-branch-fell-on-high-tension-wire-due-to-strong-wind-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तेज हवा से हाईटेंशन तार पर गिरी पेड़ की डाली, कई इलाकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तेज हवा से हाईटेंशन तार पर गिरी पेड़ की डाली, कई इलाकों की बिजली गुल
Fri, 16 Jun 2023 11:57 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:57 AM IST
सार
बक्शीपुर के चक्शा हुसैन में दोपहर को दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी रही। इलाके के व्यापारी नेता शमशाद अहमद खान ने बताया कि क्षेत्र में एक दिन आपूर्ति ठीक चल रही तो दूसरे दिन खराब हो जा रही। अधिकारियों का फोन न उठाना एक बड़ी परेशानी है।
विज्ञापन
बिजली गुल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज हवा की वजह से हाईटेंशन तार पर बैनर और पेड़ की डालियां टूट कर गिरने की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। गीडा के आवासीय क्षेत्र में भी कई घंटों तक बिजली कटी रही। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
राप्ती नगर न्यू के करीम नगर फीडर के तारों पर चार जगह पेड़ की डालियां टूट गईं। बिजली कर्मियों ने दो से ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू करवाई। वहीं, गीडा के सेक्टर 13 में हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे आवासीय परिसर में बिजली गुल हो गई। लगभग दो घंटे बाद तार सही कर आपूर्ति को सामान्य किया गया।
इसे भी पढ़ें: महिला मित्र के घर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बक्शीपुर के चक्शा हुसैन में दोपहर को दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी रही। इलाके के व्यापारी नेता शमशाद अहमद खान ने बताया कि क्षेत्र में एक दिन आपूर्ति ठीक चल रही तो दूसरे दिन खराब हो जा रही। अधिकारियों का फोन न उठाना एक बड़ी परेशानी है। घंटों इंतजार के बाद आपूर्ति शुरू हो पा रही है।
नंदा नगर, पादरी बाजार, सरस्वतीपुरम, इंद्रस्थपुरम, नथमलपुर, रेती रोड, शाहपुर, जंगल तुलसीराम समेत अन्य इलाकों में दोपहर के समय बिजली आती-जाती रही। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि शटडाउन को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। तेज हवा चलने से कई कुछ इलाकों में ट्रिपिंग से कुछ देर बिजली आपूर्ति गुल रही।