{"_id":"63941220937c4b638d46841b","slug":"trapped-in-greed-of-gaining-weight-then-fraudster-escaped-with-a-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वजन बढ़ाने के लालच में फंसाया फिर चेन लेकर फरार हुआ जालसाज, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वजन बढ़ाने के लालच में फंसाया फिर चेन लेकर फरार हुआ जालसाज, पुलिस ने दर्ज किया केस
Sat, 10 Dec 2022 10:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:29 AM IST
सार
कटया निवासी विनय ने तहरीर में लिखा है कि वह बृहस्पतिवार शाम को बाजार गए थे। उनकी मां प्रभावती देवी घर पर अकेली थीं। शाम को एक अज्ञात युवक घर पर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के विषय में सही जानकारी देकर उनकी मां को विश्वास में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के चौरसिया-हरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक महिला को जालसाज ने पहले चेन का वजन बढ़ाने का झांसा देकर फंसाया फिर चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर जालसाजी व अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कटया निवासी विनय ने तहरीर में लिखा है कि वह बृहस्पतिवार शाम को बाजार गए थे। उनकी मां प्रभावती देवी घर पर अकेली थीं। शाम को एक अज्ञात युवक घर पर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के विषय में सही जानकारी देकर उनकी मां को विश्वास में ले लिया।
इसके बाद उसने कहा कि हरपुर चौराहे चलिए, आपकी सोने की चेन का वजन बढ़वा दूंगा, महिला युवक के झांसे में आ गई और सोने की चेन देकर उसकी बाइक पर बैठ गई।
थोड़ी दूर पहुंचने पर जालसाज ने महिला को गाड़ी से उतार दिया और चेन लेकर भाग गया। महिला रोते हुए पैदल अपने घर पहुंची और आपबीती बेटे को बताई।