फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains will stop for two minutes extra in Maihar

रेलवे अपडेट: मैहर में दो मिनट अतिरिक्त रुकेंगी ट्रेनें, रेल प्रशासन ने लिया निर्णय

Wed, 06 Oct 2021 09:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 09:55 PM IST
सार

छह से 20 अक्तूबर तक गोरखपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें मैहर स्टेशन पर दो मिनट अतिरिक्त रुकेंगी। इससे श्रद्धालुओ को राहत मिलेगी। यह जानकारी सीपीआरओ पकंज कुमार सिंह ने दी है।

विज्ञापन
Trains will stop for two minutes extra in Maihar
भारतीय रेल। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवरात्रि में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए छह से 20 अक्तूबर तक गोरखपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें मैहर स्टेशन पर दो मिनट अतिरिक्त रुकेंगी। इससे श्रद्धालुओ को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


सीपीआरओ पकंज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छह से 18 अक्तूबर तक चलने वाली 01055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 03:28 बजे पहुंच कर 03:30 बजे छूटेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सात से 19 अक्तूबर तक चलने वाली 01059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 03:28 बजे पहुंच कर 03:30 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


चेन्नई से 9 से 18 अक्तूबर तक चलने वाली 02669 चेन्नई-छपरा विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 21:13 बजे पहुंच कर 21.15 बजे छूटेगी। सिकंदराबाद से छह से 19 अक्तूबर तक चलने वाली 02791 सिकंदराबाद-दानापुर विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 05:13 बजे पहुंच कर 05.15 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वलसाड से 9 से 16 अक्तूबर तक चलने वाली 09051 वलसाड-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 15:38 बजे पहुंच कर 15:40 बजे छूटेगी। सूरत से छह से 18 अक्तूबर तक चलने वाली 09045 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 02:38 बजे पहुंच कर 02:40 बजे छूटेगी।

इसी तरह अप गाड़ियां-गोरखपुर से 8 से 20 अक्तूबर तक चलने वाली 01056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 20:58 बजे पहुंच कर 21:00 बजे छूटेगी। छपरा से 7 से 18 अक्तूबर तक चलने वाली 01060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 20:58 बजे पहुंच कर 21:00 बजे छूटेगी।

छपरा से छह से 18 अक्तूबर तक चलने वाली 02670 छपरा-चेन्नई विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 07:38 बजे पहुंच कर 07:40 बजे छूटेगी। दानापुर से 7 से 20 अक्तूबर तक चलने वाली 02792 दानापुर-सिकंदराबाद विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 23:53 बजे पहुंच कर 23:55 बजे छूटेगी।


मुजफ्फरपुर से 11 से 18 अक्तूबर तक चलने वाली 09052 मुजफ्फरपुर-वलसाड विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 11:58 बजे पहुंच कर 12:00 बजे छूटेगी। छपरा से 8 से 20 अक्तूबर तक चलने वाली 09046 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 20:48 बजे पहुंच कर 20:50 बजे छूटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed