फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains will get signal in five zones from equipment made in Gorakhpur railway factory

गोरखपुर: रेलवे कारखाना में बने उपकरण से मिलेगा पांच जोन में ट्रेनों को सिग्नल, छह करोड़ का बजट स्वीकृत

Tue, 21 Dec 2021 12:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Dec 2021 12:33 AM IST
सार

गोरखपुर सिग्नल कारखाना में रिले, प्वाइंट्स मशीन ज्यादा संख्या में बनाए जाएंगे, छह करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है।

विज्ञापन
Trains will get signal in five zones from equipment made in Gorakhpur railway factory
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब देश के पांच रेलवे जोन में गोरखपुर सिग्नल कारखाना में बने उपकरण से ट्रेनों को सिग्नल मिलेगा। कारखाना में रिले और प्वाइंट्स मशीन जैसे उपकरण ज्यादा संख्या में बनाए जाएंगे। इसके लिए छह करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल, ट्रेनों को सिग्नल देने के लिए पटरियों के किनारे वायर बिछाए जाते हैं। इन वायर को प्वाइंट्स मशीन और रिले से जोड़ा जाता है। सिग्नल कारखाना में अभी प्रतिवर्ष तीन हजार प्वाइंट्स मशीन बनते हैं। अब पांच हजार मशीन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 30 हजार रिले प्रतिवर्ष तैयार किए जाते हैं, जो अब बढ़कर 50 हजार प्रतिवर्ष हो जाएगी। उपकरणों की सप्लाई मांग के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के अलावा पांच अन्य रेलवे जोन में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन जोन में होगी सप्लाई

उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे, सेंट्रल रेलवे।

1958 में कैंट में शिफ्ट हुआ था वर्कशॉप

पूर्वोत्तर रेलवे का सिग्नल वर्कशॉप 10 नवंबर 1944 में स्थापित हुआ था। उस समय 20 स्टॉफ तैनात थे। नवंबर 1958 में इसे गोरखपुर कैंट में शिफ्ट कर दिया गया। 120 स्टॉफ के साथ काम शुरू हुआ। मौजूद समय में इसका विस्तार कर दिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे में संरक्षा को सुदृढ़ करने के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। सिग्नल कारखाना में रिले और प्वाइंट्स मशीन ज्यादा संख्या में बनाए जाएंगे। जरूरत के हिसाब से दूसरे जोन में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed