रेल हादसा: गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों का रूट बदला, जानें; दुर्घटना से पहले सुनाई दी थी धमाके की आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Gonda Train Accident: गोंडा जिले के मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे से पटरी से उतर गए। इससे ये ट्रेन गोरखपुर जा रही थी, इसी दौरान बीच में हादसा हो गया।
#WATCH | On the Dibrugarh-Chandigarh express derailment, Pankaj Singh, CPRO, North Eastern Railway says, "... One death has been reported and there are 7 injuries including one severe injury..." pic.twitter.com/fns1jTeAmiविज्ञापन— ANI (@ANI) July 18, 2024
फिलहाल, रेल हादसे की वजह से गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को बस्ती-बाराबंकी होकर जाने से फिलहाल रोक दिया गया है।
हादसे के बाद गोरखधाम, वैशाली, सत्याग्रह, अवध, कुशीनगर और बाघ एक्सप्रेस को अब बढ़नी से होकर गोंडा के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है। इसके अलावा घटनास्थल पर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर, आरपीएफ के आईजी तारीख अहमद, सीपीआरओ पंकज सिंह सडक मार्ग से घटनास्थल के लिए निकल गए हैं। स्पेशल ट्रेन और रेलवे राहत यान के साथ इंजीनियरिंग और तकनीकी की टीम भी हादसे वाली जगह भेजी गई है।
अब फिलहाल गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है। रेलवे ने लखनऊ 8957409292 और गोंडा में 8957400965 रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि लोको पायलट ने दुर्घटना के पहले धमाके की आवाज सुनी थी।
इसके अलावा 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। जबकि,15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।
इसके अलावा रेलवे से कुछ और सहायता नंबर जारी किए हैं। सीवान 9026624251, छपरा 8303979217 और देवरिया सदर के लोग 8303098950 अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।