फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trainers will be kept for 10 games in regional stadium Gorakhpur

खुशखबर: रीजनल स्टेडियम में 10 खेलों के लिए रखे जाएंगे प्रशिक्षक, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Fri, 10 Sep 2021 07:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Sep 2021 07:14 AM IST
सार

16 सितंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं इच्छुक खिलाड़ी, 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा मानदेय, उपस्थिति के मुताबिक मिलेगा मानदेय।

विज्ञापन
Trainers will be kept for 10 games in regional stadium Gorakhpur
रीजनल स्टेडियम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर रीजनल स्टेडियम में 10 खेलों के लिए प्रशिक्षक रखे जाएंगे। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति ने मानदेय पर प्रशिक्षक तैनात करने का फैसला लिया है। इसके लिए एनआईएस या एनएलआईपीई कोच ही आवेदन कर सकते हैं। इनके पास स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया या लक्ष्मी बाई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से जारी 10 माह का डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी 16 सितंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


स्टेडियम में डेढ़ साल से अंशकालिक कोचों की तैनाती न होने की वजह से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। इस मामले को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष डीएम के समक्ष रखा गया था। उनकी पहल पर फिलहाल 10 खेलों के लिए प्रशिक्षक तैनात किए जा रहे हैं। आवेदन पत्र रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के दफ्तर में जमा किए जाएंगे। इसके लिए खेल विभाग ने दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन


यह हैं शर्तें

  • 10 हजार रुपये निर्धारित मानदेय पर होगी प्रशिक्षकों की तैनाती।
  • 25 से 60 साल होनी चाहिए उम्र।
  • अंशकालिक मानदेय के लिए अर्हता ग्रेजुएशन, जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए इंटरमीडिएट है।
  • एनआईएस या एलएनआईपीई का डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • अभ्यर्थी को सेवा योजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी को खेलो इंडिया ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।
  • खेल विभाग से इन खेलों में तैनाती होने पर उनकी तैनाती निरस्त मानी जाएगी।


 

इन खेलों के लिए कर सकेंगे आवेदन

हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, वेट लिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, कबड्डी

आरएसओ आले हैदर ने कहा कि अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती की जानी है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। 16 सितंबर दोपहर 2 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed