{"_id":"64cc023fb50b77149808b641","slug":"train-issue-in-sansad-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-261718-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने बृहस्पतिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के कैम्पियरगंज, पिपराइच व सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के कई स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा संसद में उठाया। सांसद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रमुख रेलगाड़ियों के ठहराव की मांग की।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर में औद्योगिक, व्यापारिक व अन्य सभी गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। लोगों का आवागमन भी बढ़ा है, लेकिन कुछ स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों को ठहराव नहीं है, जिस वजह से लोग परेशान हैं।