Gorakhpur News: ट्रेन कोच रेस्टोरेंट का काम ठप, आज तय होगा भविष्य
रेल कोच रेस्टोरेंट का अनुबंध पाने वाले रियाज खान ने पिछले महीने सीनियर डीसीएम के माध्यम से डीआरएम लखनऊ से आग्रह किया था कि स्टेशन के निर्माण के दौरान होने वाली दिक्कत को देखते हुए रेल कोच रेस्टोरेंट का प्रवेश मेन रोड की तरफ रखा जाए और स्टेशन की तरफ से अस्थायी दीवार चला दी जाए, जिससे कि धूल रेस्टाेरेंट के अंदर न आने पाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेशन के गेट नंबर पांच के पास लग रहे रेल कोच रेस्टोरेंट का कार्य ठप हो गया है। वजह यह कि कार्यदायी एजेंसी स्टेशन के शुरू होने वाले निर्माण कार्य के चलते वर्तमान जगह पर रेस्टोरेंट चलाने में दिक्कत बता रही है। वहीं, रेलवे के अफसरों का कहना है कि अनुबंध की शर्तों के आधार पर ही काम होगा। करीब डेढ़ साल पहले गोरखपुर स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
अनुबंध पाने के बाद एजेंसी ने कोच के लिए प्रयास शुरू किया। बीते साल अगस्त में स्टेशन पर कोच को लाकर खड़ा भी कर दिया गया, लेकिन इसके बाद एजेंसी ने लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया।
इसके बाद दिसंबर में गोरखपुर में काम शुरू हुआ। काम शुरू होते ही फिर पेंच फंस गया। दरअसल गोरखपुर स्टेशन का पुनर्निर्माण होना है। फरवरी में इसका काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए स्टेशन का गेट नंबर पांच ही चालू रहेगा। अन्य गेटों के बंद होने की आशंका है।
सीनियर डीसीएम के साथ बैठक में तय होगा भविष्य
रेल कोच रेस्टोरेंट का अनुबंध पाने वाले रियाज खान ने पिछले महीने सीनियर डीसीएम के माध्यम से डीआरएम लखनऊ से आग्रह किया था कि स्टेशन के निर्माण के दौरान होने वाली दिक्कत को देखते हुए रेल कोच रेस्टोरेंट का प्रवेश मेन रोड की तरफ रखा जाए और स्टेशन की तरफ से अस्थायी दीवार चला दी जाए, जिससे कि धूल रेस्टाेरेंट के अंदर न आने पाए। हालांकि, रेल प्रशासन इस पर सहमत नहीं है। रेल अफसरों का कहना है कि हमारा अनुबंध स्टेशन परिसर के लिए है, न कि बाहर के लिए। अगर रेस्टोरेंट का प्रवेश मेन रोड की तरफ होगा तो उससे रेल यात्रियों को कोई फायदा नहीं होगा।
रेल कोच रेस्टोरेंट अनुबंधकर्ता रियाज खान ने कहा कि हमने अपनी समस्याओं से डीआरएम को अवगत कराया है। अनुबंध मिलने पर एक साल का अग्रिम शुल्क और धरोहर राशि भी जमा कर दी है। सीनियर डीसीएम ने सोमवार को मिलने का समय दिया है। उम्मीद है कि इस बार कोई नई राह निकल जाएगी।