फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trailer collides with parked bus three people including driver narrowly escape

Gorakhpur Accident: खड़ी बस से टकराया ट्रेलर, ड्राइवर समेत तीन लोग बाल-बाल बचे

Mon, 20 Nov 2023 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

अतायर मोड़ के पास फोरलेन पर काशी डिपो की जनरथ बस तीन दिनों से खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी। शनिवार रात लगभग दो बजे गोरखपुर से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस लगभग 20 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी।
 

विज्ञापन
Trailer collides with parked bus three people including driver narrowly escape
गगहा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतायर मोड़ के पास शनिवार देर रात खड़ी बस में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। बस में सो रहे ड्राइवर, परिचालक एवं एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए। लेकिन, दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अतायर मोड़ के पास फोरलेन पर काशी डिपो की जनरथ बस तीन दिनों से खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी। शनिवार रात लगभग दो बजे गोरखपुर से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस लगभग 20 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कई स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें, जल्द बुक कराएं टिकट; सफर होगा आसान
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय बस में ड्राइवर विनोद कुमार, परिचालक सतीश व बस ठीक करने आए मिस्त्री नियाजु सोए थे। संयोग अच्छा था कि यह लोग बच गए। सभी को मामूली चोट आई। चालक विनोद कुमार ने बताया कि बस बनाने के बाद काफी देर होने के कारण तीनों बस में ही सो गए थे।

हादसा रात में करीब दो बजे हुआ। पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। तीनों घायलों की स्थिति अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed