{"_id":"655b2a14c1e58992540248a5","slug":"trailer-collides-with-parked-bus-three-people-including-driver-narrowly-escape-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Accident: खड़ी बस से टकराया ट्रेलर, ड्राइवर समेत तीन लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Accident: खड़ी बस से टकराया ट्रेलर, ड्राइवर समेत तीन लोग बाल-बाल बचे
Mon, 20 Nov 2023 03:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:12 PM IST
सार
अतायर मोड़ के पास फोरलेन पर काशी डिपो की जनरथ बस तीन दिनों से खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी। शनिवार रात लगभग दो बजे गोरखपुर से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस लगभग 20 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
गगहा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतायर मोड़ के पास शनिवार देर रात खड़ी बस में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। बस में सो रहे ड्राइवर, परिचालक एवं एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए। लेकिन, दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के मुताबिक, अतायर मोड़ के पास फोरलेन पर काशी डिपो की जनरथ बस तीन दिनों से खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी। शनिवार रात लगभग दो बजे गोरखपुर से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस लगभग 20 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी।
इसे भी पढ़ें: कई स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें, जल्द बुक कराएं टिकट; सफर होगा आसान
विज्ञापन
घटना के समय बस में ड्राइवर विनोद कुमार, परिचालक सतीश व बस ठीक करने आए मिस्त्री नियाजु सोए थे। संयोग अच्छा था कि यह लोग बच गए। सभी को मामूली चोट आई। चालक विनोद कुमार ने बताया कि बस बनाने के बाद काफी देर होने के कारण तीनों बस में ही सो गए थे।
हादसा रात में करीब दो बजे हुआ। पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। तीनों घायलों की स्थिति अब ठीक है।