फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News Traffics Will Be Changed on Chhath Puja 2022 News in Hindi

Chhath Puja 2022: गोरखपुर में छठ पूजा पर बदला रहेगा यातायात, कई रास्तों पर प्रतिबंध

Fri, 28 Oct 2022 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Oct 2022 11:46 AM IST
सार

एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर दोपहर दो बजे से 31 अक्तूबर सुबह 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन व अन्य इमरजेंसी वाहनों को नहीं रोका जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur News Traffics Will Be Changed on Chhath Puja 2022 News in Hindi
यातायात को डायवर्ट किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा के मद्देनजर शहर के यातायात को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा कई रास्तों पर वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर दोपहर दो बजे से 31 अक्तूबर सुबह 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन व अन्य इमरजेंसी वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन


इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित

  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा से टीपी नगर, राती नदी पुल, रेती की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • घोष कंपनी से रेती, नखास की ओर
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर की ओर
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेय हाता, घंटाघर की ओर
  • हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की ओर
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर रोड पर
  • विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की ओर
  • खुनीपुर से बक्शीपुर की ओर
  • घासी कटरा, मिर्जापुर से बक्शीपुर की ओर
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक की ओर
  • फलमंडी से राजघाट पुल की ओर
  • जटाशंकर से अलीनगर की ओर
  • मदीना मस्जिद से शाहमारुफ की ओर

 

इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

  • लखनऊ, संतकबीरनगर की तरफ से सोनौली, देवरिया कुशीनगर जाने वाले वाहन नौसड़ से बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां होकर जाएंगे
  • वाराणसी, आजमगढ़, मऊ की तरफ से सोनौली, देवरिया, कुशीनगर जाने वाले वाहन नौसड़ से कालेसर की तरफ से जाएंगे
  • देवरिया से गोरखपुर होकर सोनौली, देवरिया, कुशीनगर जाने वाले भारी वाहन रामनगर कड़जहां से बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे
  • फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बस बरगदवां से डायवर्ट होंगे
  • रेलवे बस स्टेशन से गोरखनाथ मंदिर की ओर से जाने वाली बसें रोडवेज से विश्वविद्यालय चौराहा, पादरीबाजार होते हुए जाएंगी
  • नौसड़ चौराहा से टीपी नगर आने वाले वाहन बाघागाड़ा, कालेसर होते हुए जाएंगे। चार पहिया वाहन आवश्यकतानुसार डायवर्ट किए जाएंगे।
  • अमर उजाला तिराहा से लखनऊ और वाराणसी जाने वाली बसें देवरिया बाईपास से रामनगर होते हुए जाएंगी।


असुविधा हो तो इन नंबरों को करें डायल
यातायात विभाग की ओर से दो नंबर जारी किए गए हैं। असुविधा होने पर लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 8081208567 व ट्रैफिक कंट्रोल रूम 8081208552 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed