{"_id":"65c402ea61373d4ba20dd6b4","slug":"traffic-started-from-the-second-lane-of-maniram-overbridge-the-journey-will-become-easier-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-459598-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मानीराम ओवरब्रिज के दूसरे लेन से भी शुरू हुआ आवागमन, आसान होगी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मानीराम ओवरब्रिज के दूसरे लेन से भी शुरू हुआ आवागमन, आसान होगी राह
विज्ञापन
एक ही लेन से आ जा रहे थे वाहन, दोनो लेन शुरू होने से खत्म हुई समस्या
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मोहद्दीपुर- जंगल कौड़िया फोरलेन पर मानीराम में सिक्टौर रेलवे क्रासिंग पर बने आरओबी के दोनों लेन को बुधवार को एनएच के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता ने अपने सहकर्मियों के साथ जाकर विधिवत शुरू करा दिया। पहले इस आरओबी पर एक लेन केा आवागमन के लिए खोला गया था। इससे अक्सर वहां जाम की समस्या होती थी। बुधवार की शाम दोनो लेन को विधिवत चालू कर दिया गया। इससे दोनो तरफ से वाहन फर्राटे भर रहे हैं।
मानीराम में जहां पर आरओबी का निर्माण कराया गया है, यह सड़क गोरखपुर से होकर नेपाल बार्डर तक जाती है। इस नाते इस पर हमेशा ट्रैफिक का दबाव रहता है। हजारों वाहन इधर से नेपाल जाते हैं। प्रतिदिन विदेशी सैलानी भी इसी रास्ते नेपाल जाते हैं। रेलवे क्रासिंग बंद होने पर लोगों को काफी दिक्कत होती थी। कुछ महीने पहले एक लेन के खोला गया था। दूसरा लेन खोलने से अब जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो गई।
एन एच के एक अधिकारी ने बताया कि पहले जहां आर ओबी का निर्माण हुआ है वहां पर 30-30 मीटर लंबा दो पुल बनना था। लेकिन, बाद में इसे एक पुल बनाने को कहा गया। इस पुल का निर्माण एन एच की तरफ से कराया गया है। जिस तकनीक का इस्तेमाल हुआ है इस तरह की तकनीक का प्रयोग प्रदेश में इने गिने पुलों में किया गया है। पुल देखने में भी बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।
विज्ञापन
--
कोट-
18 किलोमीटर लंबे मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन फोरलेन पर मानीराम के पास आरओबी का निर्माण नई तकनीक से कराने की स्वीकृति 2022 में मिली थी। 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण में एक दम नई त कनीक का इस्तेमाल किया गया है। पुल के दोनो लेन को बुधवार की शाम चालू कर दिया गया है। अब वाहन दोनों तरफ से फर्राटा भरते हुए निकल रहे हैं।
कमलशंकर अधीक्षण अभियंता एन एच