फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic started after overcoming fire in Janrath bus coming from Varanasi

जनरथ बस में लगी आग: हाइवे पर थम गए पहिए, तीन घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Thu, 11 May 2023 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 May 2023 11:45 AM IST
सार

रोडवेज बस में करीब एक बजे आग लगी, जिसे बुझाने में एक घंटे का समय लग गया। आग बुझने के बाद पूरी तरह से आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा था। दोहरीघाट तक फंसे लोग डायल 112 पर फोन कर आग लगने का कारण भी पूछ रहे थे। पुलिस भी लोगों को सांत्वना देती रही।

विज्ञापन
Traffic started after overcoming fire in Janrath bus coming from Varanasi
बडहलगंज में बस में आग लगने बाद हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी से आ रही रोडवेज की जनरथ बस में आग लगने की वजह से बुधवार दोपहर को तीन घंटे तक आवागम बाधित रहा। आग से वाहनों के पहिए थम गए और दोहरीघाट तक दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई थी। कई वाहन तो मोड़ कर वापस लौट गए, लेकिन जिन्हें इमरजेंसी थी और कोई विकल्प नहीं था, वह तीन घंटे तक फंसे रहे। दोपहर दो बजे आग बुझा ली गई थी, लेकिन जाम खत्म कराने में दो घंटे और लग गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रोडवेज बस में करीब एक बजे आग लगी, जिसे बुझाने में एक घंटे का समय लग गया। आग बुझने के बाद पूरी तरह से आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा था। दोहरीघाट तक फंसे लोग डायल 112 पर फोन कर आग लगने का कारण भी पूछ रहे थे। पुलिस भी लोगों को सांत्वना देती रही। सवारी वाहनों से यात्री उतर कर पैदल ही कई किलोमीटर की यात्रा कर गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन


आग लगने के बाद लगा मानो मौत सामने खड़ी है
आजमगढ़ जनपद के लाटघाट में दो छोटे बच्चों व परिवार के साथ गोरखपुर के लिए बस में सवार हुईं थी। शादी समारोह में शामिल होने आ रहीं थी। जैसे ही बस में आग लगी अन्य यात्रियों के साथ मैं भी बदहवास हो गईं। ऐसा लगा जैसे मानो मौत सामने खड़ी थी। घटना में 45 हजार नकद व जेवरात सहित अन्य कीमती कपडे़ बस में ही रह गए जो जलकर राख हो गए।- निर्मला, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामान छोड़कर बचाई जान

समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी से गोरखपुर जा रही थी। जैसे ही बस में आग लगी अपना सामान छोड़कर किसी तरह जान बचाई। बैग में कपडे़ व जेवरात रखे थे जो जलकर राख हो गए। घटना से सभी यात्रियों में अफरातफरी का माहौल था। किसी तरह लोगों की जान बची। परिवहन निगम को यात्रियों को क्षतिपूर्ति देनी चाहिए।- रीता शर्मा, यात्री



रोडवेज को क्षतिपूर्ति देनी चाहिए
वाराणसी से गोरखपुर आ रहा था। बस से कूदने की आपाधापी में शरीर में कई जगह खरोंच भी आ गई, साथ ही कपडे़ भी फट गए। इसी दौरान उनका पर्स भी जल गया। काफी नुकसान हुआ है। पहली बार आंखों के सामने ऐसी घटना देखा हूं। ऊपर वाले की मेहरबानी थी कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए। रोडवेज विभाग को क्षतिपूर्ति देनी चाहिए।- मयंक त्रिपाठी, यात्री

ऐसे पा सकते हैं जले सामान की क्षतिपूर्ति
  • बस में आग से हुए सामान के नुकसान की क्षतिपूर्ति चाहिए तो आप को एफआईआर दर्ज कराना होगा।
  • बस टिकट को सुरक्षित रखें, इसे जांच के दौरान उपलब्ध कराना होगा।
  • पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर रोडवेज की ओर से आकलन किया जाएगा।
  • जांच में अगर आप के हुए नुकसान की पुष्टि हुई तो फिर मुख्यालय को क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन भेजा जाएगा।
  • इसके बाद आप को क्षतिपूर्ति दे दी जाएगी, मगर इसमें समय लगना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed