{"_id":"61ac62b487ea317d454f1414","slug":"traffic-diwan-died-after-being-hit-by-unknown-vehicle-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रैफिक दीवान की मौत, ड्यूटी के लिए जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रैफिक दीवान की मौत, ड्यूटी के लिए जाते समय हुआ हादसा
Sun, 05 Dec 2021 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:26 PM IST
सार
सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले ट्रैफिक दीवान की रास्ते में ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि उन्होंने हेलमेट भी लगाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर आराजी बसडीला गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रैफिक दीवान की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर के रामकृपाल यादव गोरखपुर में ट्रैफिक विभाग में दीवान के पद पर कार्यरत थे। रविवार को उनकी ड्यूटी देवरिया बाईपास पर दोपहर बाद 2 बजे से ट्रैफिक कंट्रोल हेतु लगी थी। सुबह लगभग नौ बजे के करीब जैसे ही फोरलेन बाईपास पर आराजी बसडीला के सामने बाइक से पहुंचे कि अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर खोराबार एसओ अपने हमरहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाइक चालक दीवान ने हेलमेट पहना था फिर भी जान नहीं बट सकी।