{"_id":"6450d4c6acf901fc1d02e9e3","slug":"traffic-directorate-issued-helpline-number-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यातायात निदेशालय ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर: जाम में फंसे हैं तो टोल फ्री नंबर मिलाइए, मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात निदेशालय ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर: जाम में फंसे हैं तो टोल फ्री नंबर मिलाइए, मिलेगी मदद
Tue, 02 May 2023 03:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 May 2023 03:45 PM IST
सार
एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। यातायात निदेशालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसका प्रचार प्रसार कराया जाएगा ताकि आमजन यातायात संबंधी समस्याओं के बारे में बता सकें।
विज्ञापन
गोरखपुर में जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाम में फंसे हैं या ट्रैफिक की कोई दूसरी समस्या है तो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर काल करके सूचना दे सकते हैं। शहरी क्षेत्रों में में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात निदेशालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लखनऊ में बने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी तत्काल समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तमाम प्रयास होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इस समस्या के सामने आने के बाद यातायात निदेशालय, लखनऊ की तरफ से टोल फ्री नंबर 18001801490 और 05222390468, 05222724054 और 9454402555 और व्हाट्सएप नंबर 7839854683 जारी किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में छाए बादल, सुहाना बना मौसम, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
इसके अलावा जिला स्तर पर यातायात पुलिस को 8081208567 और यातायात कंट्रोल रूम को 8081208552 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भी सूचना दी जा सकती है। जाम की समस्या के अलावा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए भी टोल फ्री नंबर पर काल किया जा सकता है।
ऑपरेटर ने पूछा, कहां जाम में फंसे हैं आप
यातायात निदेशालय का टोल फ्री नंबर ठीक से काम कर रहा है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए सोमवार की शाम 7.35 बजे काल किया गया। घंटी बजने के बाद ऑपरेटर ने फोन उठाया। उन्होंने पूछा कि आप कहां जाम में फंसे हुए हैं। नाम और स्थान पूछने के बाद ऑपरेटर ने कहा कि जाम कितने देर से हैं। यह सवाल आने के बाद, उनको बताया गया कि टेस्ट काल की जा रही है।
इसके बाद ऑपरेटर ने पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। ऑपरेटर ने कहा कि टोल फ्री नंबर 24 घंटे काम करता है। इस पर आने वाली काल से पूरी जानकारी लेकर तत्काल संबंधित जिले के थाना क्षेत्र की पुलिस को अवगत कराया जाता है। ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।