फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic changed today due to Holika Dahan in Gorakhpur

Holi 2023: गोरखपुर में होलिका दहन के चलते आज बदला यातायात, इन रास्तों पर डायवर्जन लागू

Mon, 06 Mar 2023 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Mar 2023 11:07 AM IST
सार

होलिका दहन सोमवार की मध्यरात्रि विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि छह मार्च को भद्रा शाम तीन बजकर 56 मिनट से सात मार्च को सुबह चार बजकर 48 मिनट तक होने से होलिका दहन भद्रा का पुंछ भाग होगा। यह समय छह मार्च की रात में 12 बजकर 23 मिनट से एक बजकर 35 मिनट तक है।

विज्ञापन
Traffic changed today due to Holika Dahan in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

होलिका दहन के चलते 6 मार्च को सुबह दस बजे से देर रात तक यातायात परिवर्तित रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारी कर ली है। इसके अलावा आठ मार्च को होली पर निकलने वाली नरसिंह यात्रा के चलते भी यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी।

विज्ञापन


आठ मार्च को घोष कंपनी और कई अन्य रास्तों से आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। डायवर्जन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन रास्तों से जाएंगे भारी वाहन

  • नौसड़ से शहर में प्रवेश कर महराजगंज, सोनौली जाने वाले भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, जेल बाईपास, पादरी बाजार चौकी, खजांची होकर जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन खोराबार बाईपास, तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज तिराहा होते हुए जाएंगे।
  • सोनौली की तरफ से आने वाले भारी वाहन बरगदवां, भगवानपुर स्पोर्ट कॉलेज, खजांची चौक, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होते हुए जाएंगे।
  • महराजगंज से आने वाले भारी वाहन स्पोर्टस कॉलेज, खजांची चौक, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
  • कुशीनगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन कोनी, रामनगर करजहां, खोराबार बाईपास, तारामंडल, पैडलेगंज तिराहा होते हुए जाएंगे।



 

इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन

  • घोष कंपनी से नखास व घोष कंपनी से रेती चौक तक सभी वाहन, रिक्शा और साइकिल का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी वाहन, रिक्शा और साइकिल प्रतिबंधित रहेंगे।


होली के दिन ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था

  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया, साइकिल व रिक्शा सभी प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हुमायूंपुर रेलवे क्रॉसिंग से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर तक सभी वाहन प्रतिबंधित
  • विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित
  • बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज तक सभी वाहन, रिक्शा प्रतिबंधित।
  • दुर्गाबाड़ी, लालडिग्गी से गीता प्रेस, जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ भी सभी वाहन, रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed