फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic change for four hours in Gorakhpur for Alvida ki Namaz

अलविदा की नमाज: गोरखपुर में चार घंटे बदला रहेगा यातायात, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 29 Apr 2022 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Apr 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
Traffic change for four hours in Gorakhpur for Alvida ki Namaz
परिवर्तित रहेगा यातायात - फोटो : अमर उजाला
अलविदा की नमाज को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक एसपी सिंह ने बताया कि नमाज विभिन्न मस्जिदों में अदा की जाएगी, जिसमें भारी संख्या में पुरुष एवं बच्चे शामिल होते हैं। इसको देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित
  •  जामा मस्जिद से घंटाघर की तरफ से जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • अलहदादपुर की तरफ से रायगंज होते हुए घंटाघर की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

इन रास्तों से जाएंगे वाहन
  • बर्फखाना से भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएंहे, उन्हें लालडिग्गी बंधा की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • अलीनगर चौराहा से हजारीपुर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टाकीज की ओर से निकाला जाएगा। जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
  • विज्ञापन
  • टीपीनगर तिराहा, नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर व घंटाघर एवं घोष कंपनी की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
  •  हुमांयूपुर ओवरब्रिज, तरंग चौराहा से अलीनगर चौराहा की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  •  करमचन्द चौराहा से बहरामपुर की ओर वाहनों की आवाजाही बद रहेगी।
  • गोरखनाथ ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
  • हुमांयूपुर ओवरब्रिज से सवारी गाड़ी को गोरखनाथ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • फरेंदा से गोरखपुर आने वाले वाहनों को बरगदवां तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें बरगदवा चौकी तिराहा से खाद कारखाना की तरफ तरफ मोड़ दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  महानगर से फरेंदा की ओर जाने वाली सवारी मोटर गाड़ियां एवं निजी बसें रेलवे स्टेशन, मोहद्दीपुर चौराहा, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास,  बरगदवा होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed