{"_id":"6ad9300768d67971b70d11a8","slug":"traditional-event-held-under-the-leadership-of-chief-minister-and-gorakshpeethadhishwar-yogi-adityanath-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1492846-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिव्य आभा के साथ गोरखनाथ मंदिर से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजयादशमी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिव्य आभा के साथ गोरखनाथ मंदिर से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजयादशमी शोभायात्रा
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुआ पारंपरिक आयोजन
- अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी किया गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा का भावपूर्ण स्वागत
गोरखपुर। सत्य, न्याय और धर्म की विजय प्रतिष्ठा के पावन महापर्व, विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे गोरक्षपीठाधीश्वर की पारंपरिक ‘विजयादशमी शोभायात्रा’ दिव्यता और भव्यता के बीच निकली। रास्ते भर होती रही पुष्पवर्षा सामाजिक ताने बाने को मजबूत करने वाली सुंगंध बिखेर रही थी।
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली इस शोभायात्रा का अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी जबरदस्त उत्साह से भावपूर्ण स्वागत किया। फूलों से सजे रथ (विशेष वाहन) पर गोरखनाथ मंदिर के महंत के पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे गोरक्षपीठाधीश्वर का मुस्लिम और सिंधी समाज के साथ ही सर्वसमाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा ने गोरक्षपीठाधीश्वर का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
गोरक्षपीठाधीश्वर ने उन्हें आशीर्वाद दिया, मंगलमय जीवन की कामना की और नौ दिन तक चले शारदीय नवरात्र अनुष्ठान का प्रसाद दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नाथपंथ के विशेष वाद्ययंत्र नागफनी, तुरही, नगाड़े, डमरू दल व बैंड बाजे की धुन और हनुमान दल के बालकों के हैरतंगेज करतब के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी। पूरे रास्ते दोनों किनारे पर श्रद्धा से भाव विभोर लोग गोरक्षपीठाधीश्वर की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम का किया राजतिलक
जय श्रीराम के जयघोष और अनेक वाद्ययंत्रों की धुन के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर योगी की विजयादशमी शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंची। यहां गोरक्षपीठाधीश्वर ने गोरक्षपीठ से जुड़े मानसरोवर मंदिर पर देवाधिदेव महादेव व अन्य सभी देव विग्रहों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की। उन्होंने महादेव का अभिषेक भी किया। मानसरोवर मंदिर में पूजन के उपरांत सीएम योगी ने रामलीला मैदान के बाहर संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनकी शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान में पहुंची जहां पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। यहां चल रही रामलीला में मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमानजी का पूजन कर आरती भी उतारी। इस अवसर पर पुष्पदंत जैन, कनक हरि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।