{"_id":"68d0e30c9d654ef8ca0809a3","slug":"traders-in-gorakhpur-are-also-happy-with-gst-2-0-goods-will-become-cheaper-news-in-hindi-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GST 2.0: नई दरें लागू...गोरखपुर के फुटकर से लेकर थोक बाजार तक टूटेगी सुस्ती- बोले व्यापारी; सस्ते होंगे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST 2.0: नई दरें लागू...गोरखपुर के फुटकर से लेकर थोक बाजार तक टूटेगी सुस्ती- बोले व्यापारी; सस्ते होंगे सामान
Mon, 22 Sep 2025 11:18 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:18 AM IST
सार
खुदरा व्यापारियों का कहना है कि दरों में कटौती का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। इससे त्योहारी सीजन में बिक्री भी बढ़ेगी। व्यापारियों ने बताया कि सरकार की नीति उपभोक्ताओं व कारोबारियों दोनों के लिए लाभकारी है। जीएसटी दरों के कम होने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान सस्ते होंगे और खपत बढ़ेगी।
विज्ञापन
चैंबर ऑफ ट्रेडर्स अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, नितिन जायसवाल, अध्यक्ष- समस्त व्यापार मंडल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों ने भी अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि अब वस्तुएं कम कीमत पर बेची जाएंगी, क्योंकि सरकार ने आश्वस्त किया है कि जीएसटी दरों में अंतर से होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी।
घोषणा के बाद से ही व्यापारी सावधानी बरतते हुए सीमित मात्रा में ही माल मंगा रहे थे। अब नई दरें लागू होने की तिथि आने के के साथ ही उन्होंने बड़े ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। शहर के थोक और खुदरा व्यापारियों का कहना है कि दरों में कटौती का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। इससे त्योहारी सीजन में बिक्री भी बढ़ेगी।

व्यापारियों ने बताया कि सरकार की नीति उपभोक्ताओं व कारोबारियों दोनों के लिए लाभकारी है। जीएसटी दरों के कम होने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान सस्ते होंगे और खपत बढ़ेगी। वहीं व्यापारी भी ज्यादा बिक्री कर सकेंगे। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने डिस्काउंट ऑफर और नए स्टॉक की तैयारी कर ली है।
नई दरों को लेकर लोगों में उत्साह है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार का यह फैसला घरेलू बजट को राहत देगा। वहीं व्यापारियों को भरोसा है कि बिक्री बढ़ने से उनका कारोबार और मजबूत होगा।
नई दरों को लेकर लोगों में उत्साह है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार का यह फैसला घरेलू बजट को राहत देगा। वहीं व्यापारियों को भरोसा है कि बिक्री बढ़ने से उनका कारोबार और मजबूत होगा।
विज्ञापन
व्यापारी नेता पवन जालान, गोपाल जायसवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नई दरों के हिसाब से मूल्य अपडेट किया जा रहा है। व्यापारियों की खुशी इस बात में है कि ज्यादा स्लैब के चक्कर में उलझना नहीं पड़ेगा। दूसरा, टैक्स कम होने से सामान भी सस्ते हो जाएंगे: नितिन जायसवाल, अध्यक्ष, समस्त व्यापार मंडल
कई उत्पादों जैसे एसी, टीवी, साबुन, शैंपू आदि की कीमतें घटने की संभावना हैं, क्योंकि अब ये उत्पाद 18 प्रतिशत के स्लैब में आएंगे। इसके लिए अपने शोरूम पर डिस्काउंट के बड़े बैनर व पोस्टर लगाए जाएंगे: गोपाल जायसवाल, महामंत्री, गोरखपुर किराना कमेटी

नई दरें लागू होने के तुरंत बाद बाजार में बिक्री अचानक से बढ़ जाएगी, क्योंकि ज्यादातर ग्राहक नई दर के कम होने का इंतजार कर रहे थे। जीएसटी रेट कम होने की घोषणा के बाद से ही व्यापारी भी कम माल मंगा रहे थे: पवन जालान, अध्यक्ष, गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन
रिटेल स्टोर से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म तक हर जगह ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर के साथ-साथ टैक्स घटने का फायदा मिलेगा। आम लोगों को सस्ते उत्पाद मिलने की उम्मीद है। इससे मांग बढ़ सकती है और उद्योगों को लाभ हो सकता है: अनूप किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ ट्रेडर्स