{"_id":"63d38d3dae45df236171c3f4","slug":"trader-missing-from-chandauli-to-gorakhpur-family-expressed-fear-of-kidnapping-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चंदौली के घी कारोबारी को ATS ने गोरखपुर से उठाया, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चंदौली के घी कारोबारी को ATS ने गोरखपुर से उठाया, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या से जुड़े हैं तार
Sat, 28 Jan 2023 12:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:15 PM IST
सार
पुलिस को संचिता ने बताया की बातचीत में भाई ने कहा था कि होटल के बाहर निकलने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया है। दीवान को जैकेट और जूता दे दो। इसके बाद उन्होंने युवक को सामान दे दिया। पूछने पर बताया की पुलिस लाइन आओ, तुम्हारा भाई वहीं मिलेगा। खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चल रहा।
विज्ञापन
ats
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी समारोह में शामिल होने आए चंदौली के घी कारोबारी प्रसून केसरी को बृहस्पतिवार दोपहर एक होटल से एटीएस ने उठा लिया। इसके बाद प्रसून की बहन ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। चूंकि एटीएस ने कार्रवाई में स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं किया था इस कारण उसे भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
अपहरण की सूचना के 24 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस तस्दीक कर पाई कि व्यापारी का अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि एक मामले की जांच करने के लिए एटीएस उठाकर ले गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में हुई कांग्रेस नेता संजू की हत्या का तार कारोबारी प्रसून से जुड़ रहा है। संजू की हत्या में आतंकी संगठन की भूमिका की भी बात सामने आई थी। इसी वजह से इस मामले की जांच एटीएस कर रही है।
विज्ञापन
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित रामपुर निवासी प्रसून केसरी उर्फ प्रीमेश वनस्पति घी के कारोबारी हैं। प्रयागराज के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए प्रसून अपनी बहन संचिता और बहनोई के साथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए थे। गोरखनाथ इलाके के विकास नगर स्थित एक होटल में तीनों रुके थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे प्रसून होटल से निकले थे और तीन बजे लौट आए थे। शाम 4:30 बजे कुछ लोग होटल पहुंचे और प्रसून को लेकर चले गए। इसी के बाद प्रसून की बहन ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। इसके बाद एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच और एसओजी भी जांच में लग गई थी।
एसएसपी ने आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। उधर, पुलिस ने प्रसून के मोबाइल नंबर की जानकारी लेकर सीडीआर निकलवाई। इसके बाद बृहस्पतिवार तक की ज्यादातर लोकेशन रेलवे स्टेशन से गोरखनाथ टावर के बीच की मिली। अन्य स्रोतों से जानकारी करने पर शुक्रवार को दोपहर बाद पता चला कि प्रसून को एटीएस उठाकर लखनऊ ले गई है।
इस मामले में पूछताछ के लिए ले जाने की सूचना
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कुदुदंड निवासी कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी (38) 14 दिसंबर 2022 की दोपहर सकरी बाईपास की ओर जाने के लिए कार से निकले थे। कुछ दूर पहुंचे ही थे कि कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। संजू ने जैसे ही कार रोकी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली संजू के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में लगी, जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बदमाश भाग गए थे। आरोपियों का संबंध आतंकी संगठन से होने की आशंका है।
युवक की बहन ने पुलिस को बताई बात
पुलिस को संचिता ने बताया की बातचीत में भाई ने कहा था कि होटल के बाहर निकलने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया है। दीवान को जैकेट और जूता दे दो। इसके बाद उन्होंने युवक को सामान दे दिया। पूछने पर बताया की पुलिस लाइन आओ, तुम्हारा भाई वहीं मिलेगा। खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चल रहा। हालांकि, एटीएस से उठाए जाने की जानकारी होने के बाद कारोबारी के रिश्तेदारों व परिजनों ने चुप्पी साध ली।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि होटल से कारोबारी के जाने के बाद अपहरण की सूचना दी गई थी। जांच में पता चला कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कारोबारी को पूछताछ के लिए एटीएस ले गई है।
युवक की बहन ने पुलिस को बताई बात
पुलिस को संचिता ने बताया की बातचीत में भाई ने कहा था कि होटल के बाहर निकलने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया है। दीवान को जैकेट और जूता दे दो। इसके बाद उन्होंने युवक को सामान दे दिया। पूछने पर बताया की पुलिस लाइन आओ, तुम्हारा भाई वहीं मिलेगा। खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चल रहा। हालांकि, एटीएस से उठाए जाने की जानकारी होने के बाद कारोबारी के रिश्तेदारों व परिजनों ने चुप्पी साध ली।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि होटल से कारोबारी के जाने के बाद अपहरण की सूचना दी गई थी। जांच में पता चला कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कारोबारी को पूछताछ के लिए एटीएस ले गई है।