फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trader brothers attacked near PPganj police picket

गोरखपुर: पीपीगंज पुलिस पिकेट के पास व्यापारी भाइयों पर हमला, घटना का वीडियो वायरल

Sat, 05 Nov 2022 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Nov 2022 12:13 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पिकेट पर पुलिस ड्यूटी की जानकारी लेकर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

 

विज्ञापन
Trader brothers attacked near PPganj police picket
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के कस्बा में स्थित पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर बृहस्पतिवार रात 11 बजे व्यापारी भाइयों पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। रॉड और पंच से हमले में एक भाई को गंभीर चोट आई है। उसे स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


उधर, घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मानव जीवन को संकट में डालने, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। फिलहाल, आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर चार निवासी संदीप (23) अपने भाई श्रवण (25) के साथ कस्बा में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे संदीप दुकान बंद कर रहे थे और श्रवण कार लेकर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान ऋषिराज, सद्दाम, सूरज रावत अपने दो साथियों के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ से आए और कार हटाने को कहा। व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने कार होने की बात कहते हुए कहा कि अभी हटा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने श्रवण की पिटाई शुरू कर दी। रॉड से हमला कर दिया। बचाव में आए संदीप पर भी पंच से हमला किया गया। मारपीट होते देख आसपास के लोग और राहगीर रुक गए। इसके बाद मनबढ़ वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने श्रवण की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पिकेट पर पुलिस ड्यूटी की जानकारी लेकर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

दुकानदार से मारपीट, दी तहरीर
पीपीगंज इलाके के कल्याणपुर गांव में सिम पोर्ट करने गए दुकानदार से शुक्रवार को मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह गांव में गया था, इसी दौरान एक युवक जबरन सिम पोर्ट करने को कहा, मना करने पर उसने मारपीट की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर गांव निवासी नीरज कुमार भारती की कस्बे में दुकान है। वह गांव में भी जाकर सिम कार्ड पोर्ट करने का काम करते हैं। शुक्रवार को कल्याणपुर गांव गए थे, जहां पर मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed