{"_id":"6564f90e85eabe75e50fb1bb","slug":"tractor-trolley-collides-with-a-pole-two-injured-including-driver-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-382021-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खंभे से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खंभे से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक समेत दो घायल
Tue, 28 Nov 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
बिजली के खंभे से जा भिड़ा ट्रैक्टर।
- हादसे से अलहदादपुर इलाके में दो घंटे गुल रही बिजली
- सूचना पर पुलिस व बिजली निगम के अधिकारी पहुंचे, घायलों को अस्पताल ले जाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अलहदादपुर में उत्सव मैरिज हाउस के सामने रविवार रात करीब एक बजे बिजली के खंभे से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। बिजली का खंभा टेढ़ा होने करीब दो घंटे तक इलाके की आपूर्ति ठप रही। हादसे में सहजनवां निवासी चालक गोलू व उस पर सवार छत्तीसगढ़ निवासी मनीराम घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सहजनवां से इंटरलॉकिंग ईंट लादकर पादरी बाजार जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, बिजली का खंभा आधा मुड़ गया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि ट्रैक्टर पर सवार लोग नीचे बिजली के खंभे और पहिए के बीच दबे हैं। दोनों को निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बिजली निगम के जेई और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के अलावा आने-जाने वालों की भीड़ लग गई थी।
इस संंबंध में लालडिग्गी बिजली उपकेंद्र के एसडीओ गाजी खान ने कहा कि ट्रैक्टर चालक ने बिजली निगम का खंभा तोड़कर राजस्व का नुकसान किया है। निगम की ओर से नुकसान हुए खंभे के अलावा लाइन के क्षति की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
-- -