फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tractor driver beaten to death in basti

हैवानियत: ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या, घर के अंदर मिला साड़ी से हाथ-पैर बंधा शव

Thu, 20 Jul 2023 06:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Jul 2023 06:50 PM IST
सार

 एएसपी ने बताया कि विनोद सिंह और विजय यादव में पहले से संबंध थे। विजय यादव रात में उसके घर में घुस गया, जिसके बाद पत्नी के साथ मिलकर उसने बांधकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
tractor driver beaten to death in basti
बस्ती में ट्रैक्टर चालक की पीटकर हत्या, रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में दुबौलिया थानाक्षेत्र के जीवपुर गांव में घर में घुसे एक ट्रैक्टर चालक की हाथ-पैर बांधकर इतनी पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह घर के अंदर साड़ी में बंधा उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक दंपती को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खुशहालगंज के पुरवा विशुनदासपुर निवासी विजय यादव (30) गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। बगल के गांव जीवापुर के पास उसकी खेती है। जहां उसने गन्ने की बुआई कर रखी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दुकान से सामान निकाल रही छात्रा की सर्पदंश से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी सुनीता का कहना है कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह गन्ने के खेत में सिंचाई करने के लिए मोटर लगाने की बात कहकर घर से निकले थे। पुलिस को दी तहरीर में सुनीता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह उसे सूचना मिली कि जीवापुर गांव के विनोद सिंह और उसकी पत्नी रमा देवी ने हाथ-पैर बांधकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। गांव के लोगों के साथ वह पहुंची तो विनोद सिंह के घर में उसका शव मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की बारीकी से जांच पड़ताल कर शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनोद सिंह और उसकी पत्नी रमा देवी के विरुद्ध बंधक बनाने व हत्या की धारा में केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ विनय चौहान ने मौके का निरीक्षण गांव के लोगों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि विनोद सिंह और विजय यादव में पहले से संबंध थे। विजय यादव रात में उसके घर में घुस गया, जिसके बाद पत्नी के साथ मिलकर उसने बांधकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घर में किस वजह से घुसा, इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed