फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Total lunar eclipse will occur today, Sutak will begin at 6:20 am.

आज लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, सुबह 6:20 बजे शुरू होगा सूतक

Tue, 03 Mar 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Total lunar eclipse will occur today, Sutak will begin at 6:20 am.
- चंद्र ग्रहण अपराह्न 3:20 बजे लगेगा, समाप्ति शाम 6:47 बजे
विज्ञापन

- गोरखपुर में शाम 5:57 से देखा जा सकेगा ग्रहण

गोरखपुर। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा पर मंगलवार को खग्रास चंद्र ग्रहण अपराह्न 3:20 बजे लगेगा। जिले में यह ग्रहण ग्रस्तोदित अवस्था में रहेगा। गोरखपुर में इसे शाम 5:57 बजे देखा जा सकेगा और मोक्ष शाम 6:47 मिनट पर होगा। सुबह 6.20 बजे ही इसका सूतक शुरू हो जाएगा।
ज्योतिषाचार्य बृजेश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में ग्रहण लगभग 50 मिनट तक दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि ग्रहण में इष्टदेव की पूजा-आराधना और मंत्रजप करने से विशेष लाभ होता है। सूतक सुबह 6:20 बजे शुरू होगा और यह नौ घंटे पहले तक रहेगा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाने का विधान है। बृजेश पांडेय ने बताया कि यह ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र एवं सिंह राशि में लग रहा है। इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों से बचना चाहिए और समाप्ति पर स्नान, दान और पूजा का विधान है।
विज्ञापन

पंडित विकास मालवीय के अनुसार, ग्रहण काल में जप, तप, दान और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में गायत्री मंत्र जप, महामृत्युंजय मंत्र जप और गोदान का विधान बताया गया है। ऋषियों ने शांति पाठ और दान के माध्यम से कष्ट निवारण का मार्ग सुझाया है। उन्होंने कहा कि विधिपूर्वक संकल्प लेकर इष्टदेव की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए ग्रहण के दौरान पूजा-ध्यान और धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व बढ़ जाता है। ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने और धार्मिक नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed