फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tomato turned red due to diligence retail price crossed fifty

Gorakhpur News: लगन में लाल हुआ टमाटर, खुदरा में भाव 50 के पार

Wed, 31 Jan 2024 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 Jan 2024 11:29 AM IST
सार

मौसम का असर सब्जियों पर भी पड़ा है। मांग की तुलना में आवक नहीं होने से हरी सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं। फूल गोभी, पत्ता गोभी, पालक सहित ज्यादातर हरी सब्यिजों के दाम खुदरा बाजार में एक सप्ताह में दोगुने हो गए हैं। गोभी 50 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
Tomato turned red due to diligence retail price crossed fifty
टमाटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लगन में टमाटर और लाल हो गया है। मांग के अनुरूप आपूर्ति कम है। इसके चलते टमाटर का भाव डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ गया है। खुदरा बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गया है। जानकारों का कहना है कि शीतलहर के चलते फसल प्रभावित हुई है। अभी दाम और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


महेवा स्थित थोक मंडी में इन दिनों बंगलूरू से टमाटर की आवक नहीं हो रही है। आसपास के क्षेत्रों से लोकल टमाटर ही मंडी में आ रहे हैं। इसके अलावा एक से दो गाड़ी टमाटर बाराबंकी से मंडी पहुंच रहा है। सामान्य दिनों के लिए तो इतना टमाटर पर्याप्त है, लेकिन इस समय शादी-विवाह के समय के चलते खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन


महेवा मंडी के टमाटर के थोक व्यापारी संतोष सोनकर ने बताया कि टमाटर की आवक कम होने से पिछले एक सप्ताह में प्रति कैरेट करीब 300 रुपये की मूल्य वृद्धि हुई है। इसके पीछे कारण ठंड है। ज्यादा ठंड और शीतलहर के कारण टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं लगन में टमाटर की मांग भी बढ़ जाती है, इससे इसके दाम में इजाफा हुआ है। 23 जनवरी को थोक में टमाटर 18 से 20 रुपये और खुदरा में 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं मंगलवार को थोक मंडी में 30 से 35 रुपये किलो और खुदरा बाजार में 50 से 60 रुपये किलो के बीच बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरी सब्जियों के दाम भी आसमान पर
मौसम का असर सब्जियों पर भी पड़ा है। मांग की तुलना में आवक नहीं होने से हरी सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं। फूल गोभी, पत्ता गोभी, पालक सहित ज्यादातर हरी सब्यिजों के दाम खुदरा बाजार में एक सप्ताह में दोगुने हो गए हैं। गोभी 50 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियां भी 40 को पार कर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed